Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

‘बच्चों की प्रतिभा को पहचान दिलाने का मौका’

फरीदाबाद में विशाल चित्रकला प्रतियोगिता 2 अक्तूबर को

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
फरीदाबाद में बुधवार को विशाल चित्रकला प्रतियोगिता के बारे में जानकारी देते विधायक सतीश फागना के भाई एवं भाजपा नेता कविन्द्र चौधरी, विवेक गौतम, दिनेश राघव। -हप्र
Advertisement

सामाजिक संस्था मिशन जागृति 2 अक्तूबर को विशाल चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन करेगी। इसकी तैयारियों और उद्देश्यों को लेकर बुधवार को प्रेस वार्ता में जानकारी दी गई। मिशन जागृति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक गौतम ने कहा कि संस्था का प्रयास बच्चों को ऐसा मंच प्रदान करना है, जहां वे अपनी कल्पना, भावनाओं और विचारों को रंगों के माध्यम से अभिव्यक्त कर सकें। प्रतियोगिता बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ाने और उनकी प्रतिभा को पहचान दिलाने का अवसर है। संस्था के संरक्षक कविंदर चौधरी ने कहा कि बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है। सोहम चैरिटेबल ट्रस्ट की प्रतिनिधि प्रतिमा गर्ग ने कहा कि चित्रकला बच्चों को अपने विचार व्यक्त करने की स्वतंत्रता देती है। ऐसे आयोजन संवेदनशील और रचनात्मक पीढ़ी के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद के तेजेंद्र भारद्वाज ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ कला और रचनात्मक गतिविधियां भी आवश्यक हैं। मिशन जागृति के फरीदाबाद जिला अध्यक्ष दिनेश राघव ने कहा कि आयोजन को सफल बनाने के लिए संगठन के साथी और सहयोगी संस्थाएं मिलकर कार्य कर रही हैं। इस अवसर पर अशोक भाटेज, राजेंद्र नागर, भावना चौधरी, सरदार गुरमीत सिंह, रविंद्र मलिक सहित संगठन के अन्य साथी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
×