Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

विकसित भारत के संकल्प को सशक्त करने वाला समावेशी बजट: सतीश नम्बरदार

भाजपा नेता और नम्बरदार एसोसिएशन के जिला चेयरमैन सतीश नम्बरदार ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए आम बजट की सराहना करते हुए इसे विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में दूरदर्शी, संतुलित और समावेशी बजट करार दिया।...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सतीश नंबरदार, वरिष्ठ भाजपा नेता।
Advertisement
भाजपा नेता और नम्बरदार एसोसिएशन के जिला चेयरमैन सतीश नम्बरदार ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए आम बजट की सराहना करते हुए इसे विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में दूरदर्शी, संतुलित और समावेशी बजट करार दिया।

शतीश नम्बरदार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता और समग्र विकास की ओर तेजी से बढ़ रहा है, और यह बजट उसी संकल्प को मजबूती प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि बजट में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय भारत को विकास के पथ पर तेज गति से आगे बढ़ने में विशेष मदद देंगे।

Advertisement

बजट में आमजन, किसान, युवा, महिला, श्रमिक और व्यापारी समेत हर वर्ग के हितों का ध्यान रखा गया है। कृषि, पशुपालन, शिक्षा, कौशल विकास, चिकित्सा, खेल, उद्योग, आधारभूत ढांचा और रोजगार सृजन जैसे क्षेत्रों पर विशेष फोकस किया गया है। इसके माध्यम से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के संतुलित विकास को गति मिलेगी।

Advertisement

नम्बरदार ने कहा कि यह बजट केवल आय-व्यय का विवरण नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण का सशक्त दस्तावेज है। इससे अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी और भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का मार्ग प्रशस्त होगा।

Advertisement
×