गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को संस्कारवान भी बनाएं : विधायक देवेंद्र कादियान
विधायक देवेंद्र कादियान ने कहा कि आज की शिक्षा केवल डिग्री या शैक्षिक उपलब्धियों तक सीमित नहीं होनी चाहिए बल्कि हमें बच्चों में नैतिक मूल्यों, सकारात्मक सोच और सहनशक्ति का संचार करना होगा ताकि वे देश के जिम्मेदार नागरिक बन...
विधायक देवेंद्र कादियान ने कहा कि आज की शिक्षा केवल डिग्री या शैक्षिक उपलब्धियों तक सीमित नहीं होनी चाहिए बल्कि हमें बच्चों में नैतिक मूल्यों, सकारात्मक सोच और सहनशक्ति का संचार करना होगा ताकि वे देश के जिम्मेदार नागरिक बन सकें।
कादियान मंगलवार को तेवड़ी-बजाना स्थित न्यू आदर्श स्कूल के वार्षिकोत्सव में मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत करने के दौरान संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि एक बच्चे को बेहतर इंसान बनाने में माता-पिता के बाद शिक्षण संस्थानों और शिक्षकों की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होती है। शिक्षकों को चाहिए कि वे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को संस्कारवान भी बनाएं।
समारोह के दौरान विशेष रूप से विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किए गए नाटक ने सबका ध्यान खींचा, जिसके माध्यम से उन्होंने वर्तमान पीढ़ी को मोबाइल फोन के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत किया और सुरक्षित जीवन जीने का संदेश दिया।
अंतर्राष्ट्रीय बागवानी मंडी से चमकेगा गन्नौर का नाम : विधायक देवेंद्र कादियान

