Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

सबका साथ व सबका विकास के सिद्धांत पर हो रहा प्रदेश का सर्वांगीण विकास : भयाना

विधायक ने 2 करोड़ की सात परियोजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
हांसी के गांव धमाणा में विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करते विधायक विनोद भयाना। -निस
Advertisement

हांसी के विधायक विनोद भयाना ने शनिवार को हलके के गांव धमाणा तथा हांसी शहर में लगभग 2 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली सात विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सबका साथ, सबका विकास के सिद्धांत पर चलते हुए तेज गति से सर्वांगीण विकास कर रही है।

धमाणा गांव में आयोजित कार्यक्रम में विधायक ने 18 लाख रुपये की लागत से बनी स्कूल की चारदीवारी, 10 लाख रुपये के वॉलीबॉल मैदान, 55 लाख रुपये की तालाब रिटेनिंग वॉल तथा 19.55 लाख रुपये से निर्मित गली का लोकार्पण किया। इन पांच कार्यों पर लगभग 1.20 करोड़ रुपये खर्च किए गए। उन्होंने कहा कि छोटे गांवों में करोड़ों रुपये के विकास कार्य इस बात का प्रमाण हैं कि प्रदेश में विकास समान रूप से हो रहा है। ग्रामीणों द्वारा अधूरे पार्क का निर्माण, लाइब्रेरी, ओपन जिम तथा साइकिल स्टैंड शेड की मांग पर उन्होंने संबंधित विभागों को शीघ्र एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए।

Advertisement

विधायक ने हांसी शहर में धतरवाल अस्पताल से बबलू आटा चक्की तक 39 लाख रुपये की लागत से बनने वाली गली तथा हुकुमचंद जैन पार्क में 38 लाख रुपये के ट्रैक निर्माण कार्य का शुभारंभ भी किया। उन्होंने अधिकारियों को पांच माह में कार्य पूर्ण करने और गुणवत्ता से समझौता न करने की हिदायत दी।

Advertisement

इस अवसर पर नगर परिषद के अध्यक्ष प्रवीण इलाहाबादी, विधायक के राजनीतिक सलाहकार दिनेश भुटानी, सुभाष यादव, विनोद सैनी, तनुज खुराना, नवीन ठाकुर, गोलू चावला, राजू बत्रा, बबल खुराना विधायक के निजी सचिव रवि अरोड़ा, करतार सिंह अनूप सिंह भी मौजूद रहे।

Advertisement
×