Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

भिवानी से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे अजय चौटाला : जजपा नेता दुष्यंत चौटाला

बोले-आईडीएफसी बैंक में 590 करोड़ का घोटाला, सरकार से जांच की मांग

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
चरखी दादरी में सोमवार को युवा योद्धा कार्यक्रम में मौजूद पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला व अन्य नेता। -हप्र
Advertisement
चरखी दादरी में पूर्व डिप्टी सीएम व जजपा नेता दुष्यंत चौटाला ने हरियाणा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आईडीएफसी बैंक में करीब 590 करोड़ रुपये का बड़ा घोटाला सामने आया है। उन्होंने दावा किया कि इस पूरे मामले में सरकार की भूमिका संदिग्ध है। जजपा इस प्रकरण को लेकर राज्यपाल से मिलकर ज्ञापन सौंपेगी और जुडिशियल जांच की मांग करेगी। वहीं दुष्यंत ने स्टेज से पार्टी के अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला के भिवानी लोकसभा से चुनाव लड़ने की घोषणा की।

युवा योद्धा कार्यक्रम को जजपा नेता दुष्यंत चौटाला ने किया संबोधित

दुष्यंत चौटाला ने दादरी में आयोजित जजपा के ‘युवा योद्धा कार्यक्रम’ को संबोधित किया और संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने 13 मार्च को हांसी में जजपा सुप्रीमो अजय चौटाला के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने का सभी कार्यकर्ताओं को निमंत्रण भी दिया। इस दौरान दुष्यंत चौटाला ने अपने संबोधन में डा. अजय सिंह पर चुनाव लड़ने की बंदिशे खत्म होने की बात करते हुए आगामी लोकसभा का चुनाव भिवानी से लड़ने की बात कही। कहा कि मौजूदा सरकार प्रदेश के हितों की अनदेखी कर रही है।

Advertisement

मुख्यमंत्री नायब सैनी को हरियाणा की तुलना में पंजाब की ज्यादा चिंता है। यदि मुख्यमंत्री हरियाणा पर ध्यान केंद्रित करें तो प्रदेश की जनता का वास्तविक भला संभव है। आरोप लगाया कि सैनी सरकार के कार्यकाल में हरियाणा पर कर्ज दोगुना हो चुका है।

Advertisement

दिग्विजय सिंह चौटाला ने उठाया बुजुर्ग पेंशन का मुद्दा

जजपा युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि पीपीपी के नाम पर धड़ाधड़ बुजुर्गों की बुढ़ापा पेंशन काटी जा रही है, जो कि सरासर गलत है। पार्टी निरंतर युवाओं को साथ लेकर आगे बढ़ रही है। इस इस दौरान अनेक युवाओं ने जजपा ज्वाइन की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रविन्द्र सांगवान, ऋषिपाल उमरवास, नरेश द्वारका, पूर्व विधायक राजदीप फौगाट, सज्जन बलाली, मनफुल शर्मा, विजय काकडौली, राकेश कलकल, राजेन्द्र हुई, लक्ष्मी बलौदा, आशीष नीमड़ी इत्यादि उपस्थित रहे।

मेवात यूनिवर्सिटी की घोषणा के बावजूद भाजपा सरकार ने नहीं किया भूमि आवंटन : दुष्यंत चौटाला

Advertisement
×