कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने किसानों से किया सीधा संवाद
कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा ने शुक्रवार को झज्जर के कई कार्यक्रमों में शिरकत की। कृषि मंत्री ने जहां झज्जर के परिवेदना समिति की बैठक में शिकायतों को सुना, वहीं बाद में उन्होंने गांव डावला में बागवानी विभाग द्वारा एकीकृत...
कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा ने शुक्रवार को झज्जर के कई कार्यक्रमों में शिरकत की। कृषि मंत्री ने जहां झज्जर के परिवेदना समिति की बैठक में शिकायतों को सुना, वहीं बाद में उन्होंने गांव डावला में बागवानी विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन के तहत आयोजित जिला स्तरीय सेमिनार में बतौर मुख्य अतिथि किसानों को सम्बोधित किया। यहां कृषि मंत्री राणा ने उनकी समस्याओं को लेकर किसानों से सीधा संवाद किया। उन्होंने किसानों से सरकार की बागवानी आधारित योजनाओं से जुड़ने और आधुनिक तकनीकों को अपनाने का आह्वान किया। इससे पूर्व कृषि मंत्री ने झज्जर के संवाद भवन में आयोजित बैठक में जन समस्याएं सुनी। बैठक में कुल 12 शिकायतें प्रस्तुत की गई, जिनमें से 10 समस्याओं का मौके पर समाधान कर दिया गया।
बैठक के दौरान स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों को दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई। कृषि मंत्री शुक्रवार को ही गांव गिजाडौध पहुंचे, यहां उन्होंने शहीद मोहित को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीद के आवास पर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की, उन्हें
ढांढस बंधाया।

