Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

रैली के बाद रसांजरवास और बौंद कलां गांव पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सैनी

फोरलेन सड़क के निर्माण पर खर्च होंगे 70 करोड़

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
चरखी दादरी के गांव सांजरवास में शनिवार को रैली के बाद घर के बाहर बैठे लोगों से चर्चा करते सीएम नायब सैनी। -हप्र
Advertisement

विकसित दादरी रैली को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री नायब सैनी सीधे ग्रामीणों के बीच पहुंचे और जनसंवाद की मिसाल पेश की। इस पूरे दौरे में दादरी के विधायक सुनील सांगवान की विशेष सक्रियता और भूमिका देखने को मिली। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी दादरी की रैली के बाद गांव सांजरवास (फौगाट) में पूर्व जिलाध्यक्ष सतेंद्र परमार के निवास स्थान पर पहुंचे। यहां सड़क पर बैठे ग्रामीणों को देखकर उन्होंने अपना काफिला रुकवाया और खुद उनके बीच बैठकर बातचीत की। इस दौरान बुजुर्ग महिलाओं ने मुख्यमंत्री को आशीर्वाद दिया। विधायक सुनील सांगवान भी पूरे समय ग्रामीणों के बीच मौजूद रहे और उन्होंने स्थानीय समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष प्रमुखता से रखा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान खैरड़ी मोड़ से दादरी तक गांव के बीच से गुजरने वाली सड़क बदहाल थी। अब इस सड़क को फोरलेन बनाया जाएगा, जिस पर करीब 70 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस घोषणा पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया। इस मौके पर विधायक सुनील सांगवान ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए यह एक बड़ी सौगात है और इससे आमजन को सीधा लाभ मिलेगा। इसके बाद मुख्यमंत्री गांव बौंद कलां पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। यहां भी विधायक सुनील सांगवान ने संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस दौरान धर्मबीर सिंह, उमेद पातुवास, सहकारिता बैंक चेयरमैन सुधीर चांदवास व भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील इंजीनियर सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×