Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

अभय चौटाला के बाद अब इनेलो नेता उमेद लोहान के निशाने पर विधायक विनोद भ्याना

इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के वरिष्ठ नेता उमेद लोहान ने हांसी के विधायक विनोद भ्याना पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि विधायक ने जिले के नाम पर हांसी क्षेत्र में कई अवैध कॉलोनियां काटने का काम किया है। लोहान...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
इनेलो नेता उमेद लोहान
Advertisement

इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के वरिष्ठ नेता उमेद लोहान ने हांसी के विधायक विनोद भ्याना पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि विधायक ने जिले के नाम पर हांसी क्षेत्र में कई अवैध कॉलोनियां काटने का काम किया है। लोहान ने यह बयान इनेलो जिला अध्यक्ष विजय जैन के आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दिया।

उमेद लोहान ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा अचानक हांसी को जिला घोषित किए जाने का सबसे अधिक फायदा विधायक विनोद भ्याना को हुआ है। उन्होंने कहा कि इनेलो के राष्ट्रीय नेता अभय चौटाला ने पहले ही इस मुद्दे को उठाया था और विधायक द्वारा विभिन्न स्थानों पर कॉलोनियां काटने की बात कही थी, जो पूरी तरह सही है। लोहान ने आरोप लगाया कि इसके जवाब में विधायक द्वारा अभय चौटाला पर यह कहना कि उन्हें हांसी का विकास रास नहीं आ रहा, पूरी तरह तथ्यहीन और भ्रामक है।

Advertisement

लोहान ने दावा किया कि विधायक विनोद भ्याना ने स्वयं एक इंटरव्यू में स्वीकार किया है कि उन्होंने दीन दयाल योजना के तहत स्वीकृति लेकर सिरसा, फतेहाबाद, बरवाला और हांसी में कॉलोनियां विकसित की हैं। ऐसे में विधायक को इन आरोपों से घबराने की बजाय जनता के सामने सच्चाई रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि सब कुछ नियमों के तहत हुआ है तो विधायक को जवाब देने से बचना नहीं चाहिए। इनेलो नेता ने आरोप लगाया कि हांसी को जिला बनाए जाने की आड़ में नियमों को दरकिनार कर निजी हित साधे गए हैं, जिसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

Advertisement

उन्होंने कहा कि इनेलो इस मुद्दे को लगातार उठाती रहेगी।

Advertisement
×