Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

फरीदाबाद बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने की हड़ताल

हरियाणा प्रदेश की अन्य बारें भी हड़ताल में शामिल

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
फरीदाबाद के अधिवक्ता हड़ताल करते हुए। हप्र
Advertisement
जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं से न्यायाधीश के द्वारा किये गये दुर्व्यवहार को लेकर आक्रोशित अधिवक्ताओं ने हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। जिला बार एसोसिएशन के प्रधान राजेश बैंसला व सेक्रेटरी टीका डागर के आह्वान पर हरियाणा प्रदेश की अन्य बार एसोसिएशन ने फरीदाबाद बार एसोसिएशन के समर्थन में हड़ताल रखी और न्यायाधीश के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। वरिष्ठ अधिवक्ता जे पी अधाना ने कहा कि जब तक न्यायाधीश अपनी गलती स्वीकार नहीं करते और भविष्य में किसी भी अधिवक्ता के खिलाफ ऐसा दुव्र्यवहार ना करने का आश्वासन नहीं देते तब तक जिला बार एसोसिएशन की हड़ताल अनिश्चित कालीन रहेगी।

इस मौके पर बार काउंसिल पंजाब एंड हरियाणा के पूर्व मनोनीत सदस्य शिवदत्त वशिष्ठ एडवोकेट ने कहा कि इस न्यायाधीश का रवैया वकीलों के खिलाफ शुरू से ही खराब रहा है। अपनी कोर्ट के अंदर वकीलों को धमकाना, वकीलों के साथ दुर्व्यवहार करना इनकी आदत है। इस मौके पर पलवल बार के पूर्व प्रधान दीपक चौहान, संसार चौहान ने अपनी पूरी टीम के साथ जिला बार एसोसिएशन फरीदाबाद का समर्थन किया और कहा कि जब तक न्यायाधीश अपनी गलती स्वीकार नहीं करते तब तक जिला बार एसोसिएशन फरीदाबाद का समर्थन करेंगे।

Advertisement

इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता एम एस नागर बार ने कहा कि जिला बार एसोसिएशन फरीदाबाद के सभी वकील एक जुट हैं और जल्दी ही फरीदाबाद के न्यायाधीश के खिलाफ इंस्पेक्टिंग जज से शिकायत करेंगे।

Advertisement

इस मौके पर पूर्व प्रधान जोगिन्दर नरवत, सतबीर शर्मा, सत्येंद्र अधाना, वीर, एमपी नागर, बिल्लू धनकड़, ओपी यादव, देवेन्द्र त्यागी, धीरज अधाना, जग्गी अधाना, धर्मेन्द्र, विजय यादव, सतपाल नागर, जोगिन्दर कापसिया, जितेन्द्र तंवर उप.प्रधान पलवल, नरेश तेवतिया पूर्व प्रधान, मनजीत सहारावत, शिवा डागर, दीपक पंवार, गौरव अम्बावता, सुमित पवन पाराशर, ओमदत कौशिक, अशोक कुमार, हरवंश, जे पी भाटी, प्रदीप कुमार, सागर नागर, मनोज, सुरेश बघैल कुमार आदि सैकड़ों अधिवक्ता मौजूद थे।

Advertisement
×