Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

छोटूराम नगर में अवैध प्लास्टिक डंपिंग पर प्रशासन सख्त, 3 साइट सील और 4 वाहन इंपाउंड

 शहर में अनधिकृत स्थानों पर प्लास्टिक कचरे की डंपिंग पर रोक के तहत एस.डी.एम. अभिनव सिवाच ने सोमवार शाम विभागीय अधिकारियों के साथ छोटूराम नगर में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने 3 अवैध डंपिंग साइटों को सील किया...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
फोटो 6बीजीएचपी4: छोटूराम नगर में नगर परिषद की टीम के साथ प्लास्टिक यूनिटों का निरीक्षण करते एस.डी.एम. अभिनव सिवाच।-निस
Advertisement

 शहर में अनधिकृत स्थानों पर प्लास्टिक कचरे की डंपिंग पर रोक के तहत एस.डी.एम. अभिनव सिवाच ने सोमवार शाम विभागीय अधिकारियों के साथ छोटूराम नगर में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने 3 अवैध डंपिंग साइटों को सील किया और 4 वाहनों को इंपाउंड किया।

एस.डी.एम. अभिनव सिवाच ने बताया कि जिलाधीश के निर्देशानुसार शहर में प्लास्टिक के अनधिकृत यातायात, डंपिंग और स्टोरेज पर पाबंदी है। निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि कुछ खाली प्लॉटों में नियमों की अवहेलना करते हुए प्लास्टिक वेस्ट डंप की जा रही थी। मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को 3 साइटों को सील करने और डंपिंग में प्रयुक्त 4 वाहनों को इंपाउंड करने के निर्देश दिए गए।

Advertisement

एस.डी.एम. ने लोगों से अपील की कि वे इस तरह की अवैध गतिविधियों में शामिल न हों, क्योंकि इससे पर्यावरण प्रदूषण बढ़ता है और जन-जीवन प्रभावित होता है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ, सुरक्षित और प्रदूषण-मुक्त वातावरण सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है, जिसके लिए सभी का सहयोग आवश्यक है।

Advertisement

इस अवसर पर नायब तहसीलदार प्रवीण कुमार, बी.आई. विवेक जैन, एस.डी.ओ. जोगिंदर सिंह, सुनील हुड्डा, ट्रैफिक एस.एच.ओ. सतीश कुमार और अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement
×