Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

पेपर लीक के बाद प्रशासन अलर्ट, एसडीएम ने परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया

चरखी दादरी के गांव रानीला के परीक्षा केंद्र पर पेपर लीक का मामला आने के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। शुक्रवार को एसडीएम आशीष सांगवान ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षा के दौरान गांव बेरला,...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

चरखी दादरी के गांव रानीला के परीक्षा केंद्र पर पेपर लीक का मामला आने के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। शुक्रवार को एसडीएम आशीष सांगवान ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षा के दौरान गांव बेरला, पिचोपा व हड़ोदी के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर जायजा लिया।

एसडीएम आशीष सांगवान ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते हुए निर्देश दिए कि बोर्ड परीक्षाएं जिला में सफल तरीके से आयोजित हों इसके लिए प्रशासन पूरी तरह से सजग। परीक्षा केंद्रों को नकल रहित बनाने के लिए सभी बिंदुओं पर विशेष ध्यान दें तथा परीक्षा देने आ रहे परीक्षार्थियों की चैकिंग सुनिश्चित करें। बाहर से नकल के लिए मिलने वाली मदद की सभी संभावनाओं से संबंधित पहलुओं पर भी विशेष ध्यान दें। परीक्षा के दौरान कोई भी बाहरी व्यक्ति परीक्षा केंद्र में प्रवेश न करें।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×