अंत्योदय के सिद्धांतों पर चलकर ही सक्षम बन रहा कार्यकर्ता : राजीव जैन
पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान में कार्यकर्ताओं का किया मार्गदर्शन
सोनीपत में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं निवर्तमान मेयर राजीव जैन ने कहा है कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय के एकात्मवाद, संस्कृति राष्ट्रवाद, लोकतंत्र मूल्य आधारित राजनीति, सर्व धर्म समभाव एवं अंत्योदय के सिद्धांतों पर चलकर ही कार्यकत्र्ता सक्षम बन रहा है और पार्टी सशक्त होती जा रही है।
पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान को किया संबोधित
राजीव जैन सेक्टर-14 सिथत सामुदायिक केंद्र में शहीद भगत सिंह मंडल के कार्यकर्ताओं के दो दिवसीय पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण सीखने की निरंतर प्रक्रिया है और आज इसी बल पर भाजपा 75 वर्षों की यात्रा करके दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी बन चुकी है। सत्र की अध्यक्षता वरिष्ठ नेता ललित बत्रा ने की।
वरिष्ठ भाजपा नेता राजीव जैन ने कहा कि व्यक्ति, समाज एवं प्रकृति का समग्र विकास कैसे हो, राष्ट्र प्रथम की भावना हर नागरिक में हो, भारत को जमीन का टुकड़ा न मानकर मां का दर्जा हमारे मन में हो, अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का कल्याण कैसे हो यह सब कुछ दीन दयाल उपाध्याय के विचार ने सिखाया। आज इन्ही विचारों को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने की जरूरत है।
पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन ने पार्टी के इतिहास एवं विकास, कार्य विस्तार की हमारी दृष्टि विषय पर अपने विचार रखे। इस अवसर पर समाज कल्याण निगम की चेयरपर्सन सुमित्रा चौहान, जिला महामंत्री नीरज ठरू, मंडल अध्यक्ष आरती शर्मा, पर्यवेक्षक सौरभ चौधरी, मंडल महामंत्री एमएल आहूजा, आनंद प्रकाश शर्मा समेत अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रोड़ी का बेस बनाए बिना बिछा दी लाइन, राजीव जैन ने ठेकेदार को लगाई फटकार

