Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Bhiwani टी-20 क्रिकेट कप पर एसीआई इलेवन का कब्जा

खेलों से व्यक्ति रहता है तनावमुक्त : वजीर मान

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
भिवानी में रविवार को एसीआई क्रिकेट कप प्रतियोगिता में जीत का निशान बनाते खिलाड़ी। -हप्र
Advertisement

ढिगावा मंडी में मीडिया-11 भिवानी और एसीआई ढिगावा के बीच आयोजित एसीआई 20-20 क्रिकेट कप का आगाज़ शिक्षा जगत को समर्पित आर्य कैरियर इंस्टीट्यूट (एसीआई) क्रिकेट ग्राउंड में रहा, जिसका शुभारंभ एसीआई के निदेशक वजीर मान व वरिष्ठ पत्रकार अजय सैनी ने खिलाडिय़ों से परिचय लेकर टॉस के साथ किया। यह टी 20 मुकाबला नशा मुक्त भारत एवं जल संरक्षण व पर्यावरण की साक्षरता थीम के साथ रहा। पहले टॉस जीतते हुए एसीआई इलेवन ने बल्लेबाजी का निर्णय लिया। टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दो मुकाबले जीतकर एसीआई कप पर कब्जा जमा लिया।

पहले मुकाबले में एसीआई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 197 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तेज रन बटोरे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मीडिया-11 की टीम निर्धारित ओवरों से पहले ही 155 रन पर ऑलआउट हो गई। एसीआई की सधी हुई गेंदबाजी और आक्रामक बल्लेबाजी के दम पर टीम ने पहला मुकाबला अपने नाम किया।

Advertisement

दूसरे मुकाबले में मीडिया-11 की बल्लेबाजी पूरी तरह लड़खड़ा गई और टीम केवल 90 रन ही बना सकी। मीडिया-11 की कमजोर बल्लेबाजी टीम की हार का मुख्य कारण बनी। जवाब में एसीआई के बल्लेबाजों ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए मात्र 9 ओवर में 91 रन बनाकर मुकाबला 5 विकेट से जीत लिया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले एसीआई के बल्लेबाज निकुंज कुमार ने दोनों मैचों में कुल 120 रन बनाकर मैन ऑफ द सीरीज का खिताब अपने नाम किया। दूसरे मुकाबले में धर्मेंद्र को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता व उप विजेता खिलाडिय़ों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मीडिया की तरफ से सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी अमन कुमार रहे, बेस्ट फिल्डिंग जॉनी कुमार की रही। जिनको आयोजकों द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस युवा जागृत सेवा समिति के अध्यक्ष राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता अशोक भारद्वाज, शिक्षाविद महेंद्र मान, डॉ जितेंद्र, विपिन गोयल, संदीप मान, महासिंह श्योराण, मदन लाल, सुनील शर्मा, दीपक कुमार सहित इलेक्ट्रॉनिक व प्रिंट मीडिया टीम सदस्य उपस्थित रहे।

Advertisement

Advertisement
×