बाबा की हत्या का आरोपी गिरफ्तार
दनौदा गांव में हुई बाबा की हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सब-इंस्पेक्टर कमल सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता ओमप्रकाश निवासी दनौदा कलां (दादा रामेश्वर गौशाला में सचिव) ने सूचना दी थी कि लगभग 7 वर्ष...
Advertisement
दनौदा गांव में हुई बाबा की हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सब-इंस्पेक्टर कमल सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता ओमप्रकाश निवासी दनौदा कलां (दादा रामेश्वर गौशाला में सचिव) ने सूचना दी थी कि लगभग 7 वर्ष पूर्व सतबीर उर्फ गूंगा नामक बाबा (जो मूक-बधिर था), अन्न क्षेत्र दनौदा कलां में रह रहा था। ओमप्रकाश ने बताया कि 25 मार्च को सतपाल उर्फ सत्ता के कपड़े खून से सने हुए थे और वह बाबा सतबीर उर्फ गूंगा के साथ झगड़ा कर रहा था।
ग्रामीणों के साथ उसने मौके पर जाकर देखा, तो बाबा सतबीर उर्फ गूंगा खून से लथपथ अवस्था में मृत पाए गए। सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज उप- निरीक्षक सुरेश कुमार अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे। शव का पोस्टमार्टम करवाकर पुलिस ने जांच शुरू की। इस मामले में पुलिस ने आरोपी सतपाल उर्फ सत्ता निवासी दनौदा कलां को गिरफ्तार किया है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement
×

