Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

मनरेगा को खत्म करना मजदूरों के हक पर कुठाराघात : कांग्रेस

उदयभान, विधायक रघुबीर तेवतिया व युवा प्रदेशाध्यक्ष निशित कटारिया ने साधा निशाना

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
पूर्व प्रदेशाध्यक्ष चौ. उदयभान। 
Advertisement
युवा कांग्रेस के संयोजन में रविवार को पृथला विधानसभा के मोहना गांव में आयोजित मनरेगा बचाओ संग्राम सभा में कांग्रेस नेताओं ने मनरेगा खत्म किए जाने पर भाजपा सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोला। इस सभा में हरियाणा कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष उदयभान व पृथला से कांग्रेस विधायक रघुबीर तेवतिया भी मुख्य रूप से मौजूद रहे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष निशित कटारिया ने की। कार्यक्रम में संत रविदास जयंती पर उन्हें नमन कर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया वहीं विधायक रघुबीर तेवतिया ने विधायक फंड से 10 लाख रुपए देने की घोषणा की।

हरियाणा कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने अपने संबोधन में मनरेगा को लेकर सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने गरीबों और मजदूरों की रीढ़ मानी जाने वाली मनरेगा योजना को खत्म कर दिया है। उन्होंने कहा कि पहले मनरेगा के तहत 100 दिन के रोजगार की गारंटी थी, लेकिन अब नाम बदलने के बाद भी 150 दिन में रोजगार की कोई गारंटी नहीं रह गई है। उदयभान ने आरोप लगाया कि सरकार ने मनरेगा के मूल कानून को ही लगभग खत्म कर दिया है और मजदूरों को उनके अधिकारों से वंचित किया जा रहा है।

Advertisement

वहीं पृथला विधायक रघुबीर तेवतिया ने कहा कि भाजपा सरकार मजदूर विरोधी और किसान विरोधी नीतियां चला रही है। उन्होंने कहा कि गांवों में बेरोजगारी तेजी से बढ़ रही है, लेकिन सरकार रोजगार देने के बजाय योजनाओं के नाम बदलकर जनता को गुमराह कर रही है। विधायक तेवतिया ने कहा कि मनरेगा जैसी योजनाओं को कमजोर करने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर सीधा असर पड़ रहा है और गरीब परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।

Advertisement

वहीं हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष निशित कटारिया ने कहा कि मौजूदा सरकार में युवाओं को न तो रोजगार मिल रहा है और न ही भविष्य की कोई ठोस योजना दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि मनरेगा का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद लोगों को सम्मानजनक रोजगार देना था, लेकिन आज हालात ऐसे हैं कि काम मांगने पर भी मजदूरों को काम नहीं मिल रहा। इस अवसर पर युवा कांग्रेस फरीदाबाद ग्रामीण के जिला अध्यक्ष हरीश तंवर, पलवल के विधानसभा अध्यक्ष मुकुल देशवाल, पृथला के विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप डागर, नमन गोसाई व वरिष्ठ नेता बिजेन्द्र आर्य आदि भी मौजूद रहे।

Advertisement
×