10वीं में आशना खुराना ने फरीदाबाद में किया टॉप, नितेश बहल को जिले में मिला दूसरा स्थान
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा बुधवार को 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इस बार जारी रिजल्ट में फरीदाबाद की छात्रा आशना खुराना ने सभी विषयों में 100 में से 100 अंक प्राप्त...
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा बुधवार को 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इस बार जारी रिजल्ट में फरीदाबाद की छात्रा आशना खुराना ने सभी विषयों में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर जिला में टॉप किया है। जैसे ही परिणाम घोषित हुआ, स्कूलों और छात्रों के परिवारों में खुशी की लहर दौड़ गई।
स्मार्ट सिटी के एमवीएन स्कूल की छात्रा आशना खुराना ने शत-प्रतिशत अंक हासिल कर एक नई मिसाल पेश की। उन्होंने सभी विषयों में 100-100 अंक प्राप्त कर यह उपलब्धि हासिल की। उनकी इस सफलता से परिवार, स्कूल और पूरे जिले में गर्व का माहौल है।
आशना ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया। उन्होंने कहा कि नियमित पढ़ाई, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन से ही यह संभव हो पाया। उन्होंने एमवीएन एजुकेशन की प्रबंध निदेशक कांता शर्मा और अध्यक्ष वरुण शर्मा के मार्गदर्शन को भी अपनी सफलता का महत्वपूर्ण कारण बताया। आशना की इस उपलब्धि के बाद जिले के अन्य छात्रों ने भी शानदार प्रदर्शन कर स्कूल का नाम
रोशन किया।
डीपीएस ग्रेटर फरीदाबाद के छात्र नितेश बहल ने 500 में से 499 अंक प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया। स्कूल प्रबंधन के अनुसार नितेश ने जिले में दूसरा स्थान हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से स्कूल और परिवार में खुशी का माहौल है।
होली चाइल्ड स्कूल की छात्रा सोनाक्षी सक्सेना ने 99.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा विद्या मंदिर पब्लिक स्कूल की छात्रा सोनल कुमारी ने 99.4 प्रतिशत अंक हासिल कर अपने स्कूल में पहला स्थान प्राप्त किया।

