मोबाइल छीनने पर युवक को रस्सी से बांधकर पीटा
शहर के त्रिकोना पार्क में सोमवार को उस समय हंगामा मच गया, जब एक महिला का मोबाइल छीनने का प्रयास करने के आरोप में एक युवक को लोगों ने दबोच लिया। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जुट गई और...
शहर के त्रिकोना पार्क में सोमवार को उस समय हंगामा मच गया, जब एक महिला का मोबाइल छीनने का प्रयास करने के आरोप में एक युवक को लोगों ने दबोच लिया। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जुट गई और लोगों ने युवक की जमकर पिटाई कर उसे रस्सी से बांध दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में तीन युवक आरोपी की पिटाई करते हुए नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि मारपीट के दौरान युवक बेसुध तक हो गया। बाद में मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने उसे छोड़ने की बात कही। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही युवक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद त्रिकोना पार्क में काफी देर तक लोगों की भीड़ जमा रही। युवक के साथ हुई मारपीट और उसे रस्सी से बांधने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। हालांकि, मोबाइल छीनने के प्रयास के आरोप की पुलिस स्तर पर अभी पुष्टि नहीं हुई है और न ही इस संबंध में कोई लिखित शिकायत पुलिस को मिली है।

