सड़क पार कर रहे युवक को वाहन ने कुचला, मौत
कनीना में मंगलवार को रेवाड़ी- दिल्ली-जयपुर हाईवे के कसौला स्थित ओवरब्रिज के पास सड़क पार कर रहे युवक को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक अपने वाहन सहित...
Advertisement
कनीना में मंगलवार को रेवाड़ी- दिल्ली-जयपुर हाईवे के कसौला स्थित ओवरब्रिज के पास सड़क पार कर रहे युवक को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक अपने वाहन सहित फरार हो गया।
सूचना के बाद पहुंची कसौला थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बावल के सरकारी अस्पताल में भेजा। मृतक के पास से ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके। पुलिस ने मृतक की पहचान हेतु आसपास क्षेत्र में पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।
Advertisement
शिनाख्त के प्रयास लगातार जारी हैं।
Advertisement
Advertisement
×

