युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, परिवार में 9 दिन में तीसरी मौत
गांव नांगल पठानी स्टेशन के पास जा रही एक मालगाड़ी के आगे कूदकर युवक ने आत्महत्या कर ली। उसकी पहचान गांव मुरलीपुर के 23 वर्षीय अतर सिंह के रूप में हुई है। इसके परिवार में 9 दिन में यह तीसरी...
Advertisement
गांव नांगल पठानी स्टेशन के पास जा रही एक मालगाड़ी के आगे कूदकर युवक ने आत्महत्या कर ली। उसकी पहचान गांव मुरलीपुर के 23 वर्षीय अतर सिंह के रूप में हुई है। इसके परिवार में 9 दिन में यह तीसरी मौत है।
समाचारों के अनुसार मेहनत मजदूरी करने वाला अतर सिंह अविवाहित था। वह नांगल पठानी स्टेशन के पास पहुंचा और ट्रेन का इंतजार करने लगा। जैसे ही मालगाड़ी आई, वह उसके आगे कूद गया। सूचना पाते ही जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गौरतलब है कि 13 जनवरी को मृतक की 3 माह भतीजी और 17 जनवरी को मां की मौत हो गई थी। पिता की मौत पहले ही हो चुकी है। अतर सिंह ने सुसाइड क्यों किया, इसके बारे में जीआरपी की जांचकर्ता अधिकारी भतेरी देवी ने बताया कि वह परिवार में हुई दो मौतों से मानसिक रूप से परेशान था। उसकी जेब से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement
×

