Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

राज्य की प्रगति को समर्पित एक दूरदर्शी बजट : बोध राज

मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत किया गया वर्ष 2026-27 का बजट केवल वित्तीय आंकड़ों का संकलन नहीं है, बल्कि यह प्रदेश के ‘अंत्योदय’ से ‘सर्वोदय’ की यात्रा का एक सशक्त संकल्प पत्र है। ‘विकसित हरियाणा-विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करते हुए...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत किया गया वर्ष 2026-27 का बजट केवल वित्तीय आंकड़ों का संकलन नहीं है, बल्कि यह प्रदेश के ‘अंत्योदय’ से ‘सर्वोदय’ की यात्रा का एक सशक्त संकल्प पत्र है। ‘विकसित हरियाणा-विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करते हुए इस बजट में समाज के हर वर्ग की आकांक्षाओं को पंख दिए गए हैं। प्रमुख समाज सेवी, व्यवसायी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता बोध राज सीकरी ने बताया कि हरियाणा कृषि प्रधान राज्य है और इस बजट ने एक बार फिर सिद्ध किया है कि सरकार किसानों के हितों के प्रति पूर्णतः समर्पित है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहन, एमएसपी पर फसलों की सुचारू खरीद और सिंचाई के आधुनिक बुनियादी ढांचे के लिए आवंटित भारी बजट यह सुनिश्चित करेगा कि प्रदेश का किसान न केवल अन्नदाता बना रहे, बल्कि आर्थिक रूप से भी समृद्ध हो। उन्होंने बताया कि सूक्ष्म सिंचाई योजनाओं पर जोर जल संरक्षण की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है।

प्रदेश के युवाओं के लिए बजट में ‘स्किलिंग से एम्प्लॉयमेंट’ तक का मार्ग प्रशस्त किया गया है। नए स्टार्टअप हब की स्थापना और तकनीकी शिक्षा के लिए विशेष प्रावधान युवाओं को ‘रोजगार मांगने वाले’ के बजाय ‘रोजगार देने वाला’ बनाने की दिशा में अहम हैं। बोध राज सीकरी ने कहा कि शिक्षा और खेल क्षेत्र में निवेश यह स्पष्ट करता है कि हरियाणा की भविष्य की पीढ़ी वैश्विक मंच पर अपनी धाक जमाने के लिए तैयार है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×