Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

आरोपियों में से एक की पिटाई का वीडियो बना साहिल की हत्या की वजह

झज्जर के डीघल गांव का हत्याकांड/ डीसीपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जानकारी

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
झज्जर में शनिवार को डीघल के साहिल हत्याकांड के खुलासे की जानकारी देतीं डीसीपी धारणा यादव। -हप्र
Advertisement

sahil murder case : बीती 8 अप्रैल को झज्जर के गांव डीघल में हुए साहिल उर्फ सोनू हत्याकांड में एक आरोपी की गिरफ्तारी के बाद नया खुलासा हुआ है। सामने आया है कि इस मामले में न तो किसी गैंग का ताल्लुक था और न ही किसी गोदारा गैंग की कोई संलिप्तता थी, बल्कि साहिल की हत्या की वजह बना आरोपियों में से एक योगी नामक युवक की डीघल के चौक पर हुई पिटाई का वायरल वीडियो, जिसे वायरल करने का आरोप मृतक साहिल पर था। अपनी बेइज्जती का बदला लेने के लिए ही डीघल गांव के रहने वाले आरोपी योगी ने गांव के ही लीला नामक युवक के साथ मिलकर इस हत्याकांड की साजिश रची थी। डीसीपी धारणा यादव ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले में खुलासे की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पुलिस की गिरफ्त में शिवम नाम का जो आरोपी आया है, दरअसल वह एमपी के एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखता है और फिलहाल वह दिल्ली के सराए काले खां में रहता है। शिवम आरोपी योगी व लीला की कपड़ों व गाड़ी की चकाचौंध से प्रभावित होकर कुछ दिनों पहले ही इनके सम्पर्क में आया था। तीनों ने मिलकर पहले तो साहिल उर्फ सोनू की हत्या की साजिश रची और बाद में वारदात को उस समय अंजाम दे दिया, जब वह डीघल में हुक्के की गुड़गुड़ाहट के बीच ताश खेल रहा था।

Advertisement

शिवम की गिरफ्तारी की पुष्टि डीसीपी धारण यादव ने की और बताया कि फिलहाल आरोपी को चार दिनों के रिमांड पर लिया गया है और उन्होंने इस गिरफ्तारी के लिए क्राइम कंट्रोल टीम की पीठ भी थपथपाई। उन्होंने कहा कि हत्याकांड वाले दिन पुलिस को मौके से एक दर्जन से ज्यादा गोलियों के खोल मिले थे और तीन-चार जिंदा कारतूस मिले थे। उन्होंने बताया कि मृतक साहिल और आरोपी योगी व लीला के खिलाफ एक से ज्यादा अापराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें अवैध हथियार, मारपीट शामिल है।

Advertisement

बाकी आरोपी जल्द होंगे गिरफ्त में : डीसीपी

डीसीपी के अनुसार आरोपी शिवम को नोएडा के सेक्टर-37 से काबू किया गया है। वारदात में शामिल स्काेर्पियो गाड़ी को पुलिस पहले ही बरामद कर चुकी है। डीसीपी धारणा यादव का यह भी कहना है कि पुलिस शिवम का भी अापराधिक रिकार्ड खंगाल रही है। पुलिस पूछताछ में ही इस मामले में और रहस्य उजागर होने की बात डीसीपी यादव ने कही है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच जारी है और अन्य आरोपियों को भी पुलिस जल्द गिरफ्तार कर लेगी।

Advertisement
×