Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

बिजली संशोधन बिल के विरोध में 12 फरवरी को प्रदेशभर में हड़ताल

ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी व ठेका कर्मियों को पक्का करने की मांग, आज गुरुग्राम में भूख हड़ताल बिजली वितरण प्रणाली को निजी हाथों में सौंपने की मंशा से लाए जा रहे बिजली संशोधन बिल, न्यूक्लियर एनर्जी कानून (शांति), लेबर कोड्स...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
फरीदाबाद में गेट मीटिंग को संबोधित करते ईईएफआई के राष्ट्रीय उपाध्यक्षसुभाष लांबा। -हप्र
Advertisement

ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी व ठेका कर्मियों को पक्का करने की मांग, आज गुरुग्राम में भूख हड़ताल

बिजली वितरण प्रणाली को निजी हाथों में सौंपने की मंशा से लाए जा रहे बिजली संशोधन बिल, न्यूक्लियर एनर्जी कानून (शांति), लेबर कोड्स और ठेका कर्मियों को पक्का करने की मांग को लेकर प्रदेश के बिजली कर्मचारी 12 फरवरी को हड़ताल करेंगे। यह ऐलान इलेक्ट्रिसिटी एम्पलाइज फेडरेशन ऑफ इंडिया (ईईएफआई) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुभाष लांबा ने बल्लभगढ़ डिवीजन, सर्कल कार्यालय और हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम के डिवीजन कार्यालय में आयोजित गेट मीटिंग और प्रदर्शन के दौरान किया।

सुभाष लांबा ने कहा कि केंद्र सरकार बजट सत्र के दूसरे चरण में बिजली संशोधन बिल संसद में पेश करने जा रही है। इस बिल के तहत समानांतर लाइसेंसिंग व्यवस्था लागू कर निजी कंपनियों को बिजली वितरण का अधिकार दिया जाएगा। इससे निजी कंपनियां मुनाफे वाले औद्योगिक और व्यावसायिक उपभोक्ताओं को चुनेंगी, जबकि सरकारी वितरण निगमों पर ग्रामीण क्षेत्रों, किसानों और घरेलू उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति का बोझ रहेगा।

Advertisement

उन्होंने चेतावनी दी कि इससे सरकारी निगम आर्थिक रूप से कमजोर होंगे और कर्मचारियों की बड़े पैमाने पर छंटनी की आशंका है। ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशनज वर्कर यूनियन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शब्बीर अहमद गनी ने बताया कि ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी, पुरानी पेंशन बहाली और निजीकरण पर रोक लगाने जैसी मांगों को लेकर फरीदाबाद, पलवल, नूंह, रेवाड़ी और नारनौल समेत आठ जिलों के बिजली कर्मचारी 5 फरवरी को डीएचबीवीएन के दिल्ली जोन स्थित गुरुग्राम कैंप कार्यालय पर सांकेतिक भूख हड़ताल करेंगे।

Advertisement

Advertisement
×