Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

कुंडली में रात 1 बजे रेड, बंद बिल्डिंग में चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर, 24 युवक-युवतियां पकड़े

Fake Call Center: 24 मोबाइल और लैपटॉप ओर अन्य इंस्ट्रूमेंट किए बरामद

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
पकड़े गए युवक युवतियां। हप्र
Advertisement

Fake Call Center:  कुंडली थाना क्षेत्र में सीएम फ्लाइंग और गुप्तचर विभाग को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दोनों ने संयुक्त अभियान चला कर फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। मौके से 24 युवक ओर युवतियों को पकड़ा गया है। फर्जी कॉल सेंटर से 24 मोबाइल और लैपटॉप और अन्य उपकरण भी बरामद किए हैं। फिलहाल मामले में अब कुंडली थाना पुलिस जांच कर रही है।

सोनीपत के कुंडली में स्थित एक बंद पड़ी बिल्डिंग का इस्तेमाल एक फर्जी कॉल सेंटर चलाने के लिए किया जा रहा था। गुप्तचर विभाग और सीएम फ्लाइंग की टीम ने जब यहां पर रेड की तो यह नजारा देखने को मिला है।

Advertisement

Advertisement

सीएम फ्लाइंग टीम के पास गुप्त सूचना थी कि कुंडली थाना क्षेत्र में बंद पड़ी फैक्टरी की बिल्डिंग में फर्जी कॉल सेंटर चल रहा है। इसके बाद सोनीपत गुप्तचर विभाग, थाना साइबर थाना पुलिस, क्राइम ब्रांच और कुंडली थाना पुलिस की एक टीम का गठन कर रात करीब 1 बजे रेड मारी गई तो इस का खुलासा हुआ है। इस पर जी कॉल सेंटर से विदेश से कॉल की जा रही थी। मौके से 24 युवक ओर युवतियों को पकड़ा गया है। फर्जी कॉल सेंटर से 24 मोबाइल और लैपटॉप और अन्य इंस्ट्रूमेंट भी बरामद किए हैं। फिलहाल मामले में कॉल सेंटर के संचालक खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गुप्तचर विभाग के डीएसपी जीत सिंह बेनीवाल ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक फर्जी कॉल सेंटर चलाया जा रहा है। जिसके बाद टीम का गठन कर रेड डाली गई है और फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा हुआ है। इन्होंने 15 दिन पहले ही इस सेंटर की शुरुआत की थी और विदेशों से आने वाले कॉल को यह रिसीव करते थे।अभी तक जांच में यही पता चला है।

Advertisement
×