पूर्व मंत्री स्व. सतपाल सांगवान की जयंती पर सफाई अभियान का लिया संकल्प
पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय सतपाल सांगवान के 84वें जन्मदिवस के अवसर पर चरखी दादरी में एक भव्य श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उनके पुत्र और दादरी विधायक सुनील सांगवान ने अपने पिता की स्मृति में हर वर्ष...
पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय सतपाल सांगवान के 84वें जन्मदिवस के अवसर पर चरखी दादरी में एक भव्य श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उनके पुत्र और दादरी विधायक सुनील सांगवान ने अपने पिता की स्मृति में हर वर्ष सफाई अभियान चलाने का संकल्प लिया। विधायक सुनील सांगवान ने अपने चाचा सत्यप्रकाश सांगवान और परिवार सहित पूर्व मंत्री की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा, ‘पिताजी का सरल जीवन, कर्मनिष्ठा और जनसेवा का भाव आज भी हमारे लिए मार्गदर्शक है। उन्होंने दादरी के विकास का जो सपना देखा था, उसे पूरा करना ही मेरी प्राथमिकता है। जिस प्रकार उन्होंने अपने व्यवहार से कार्यकर्ताओं के साथ पारिवारिक संबंध बनाए, वह राजनीति में अनुकरणीय है।’कार्यक्रम में पहुंचे महेंद्रगढ़ विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा कि स्व. सतपाल सांगवान हरियाणा की राजनीति के एक मजबूत स्तंभ थे। उन्होंने कैबिनेट मंत्री रहते हुए दादरी और पूरे प्रदेश में विकास के जो आयाम स्थापित किए, उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता।
प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति
मंच संचालन भाजपा जिला महामंत्री रविंद्र सिलगर ने किया। श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील इंजीनियर, पूर्व जिलाध्यक्ष सतेंद्र परमार, आईएएस धर्मेंद्र पानू, बलवान मास्टर, देवेंद्र श्योराण, भूपेंद्र फोगाट, तेजपाल चौहान,, योगाचार्य दिनेश शास्त्री भी इस मौके पर मौजूद थे।

