Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

ओल्ड फरीदाबाद में 3.5 करोड़ से होगा कन्या विद्यालय के नए भवन का निर्माण

 कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने किया भूमि पूजन

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
ओल्ड फरीदाबाद में शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के भवन के भूमि पूजन कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए। -हप्र
Advertisement
प्रदेश के राजस्व मंत्री विपुल गोयल ने शुक्रवार को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ओल्ड फरीदाबाद में 3.5 करोड़ की लागत से बनने वाले डबल स्टोरी भवन के भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने विधिवत भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया और उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए इस पहल को शिक्षा और नारी सशक्तीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताया। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम केवल एक भवन के निर्माण की शुरुआत नहीं है, बल्कि यह भविष्य के निर्माण का एक पावन और ऐतिहासिक क्षण है। यह भवन हमारी बेटियों के उज्ज्वल भविष्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सशक्त समाज की मजबूत नींव बनेगा। यहां से शिक्षा प्राप्त करने वाली छात्राएं आगे चलकर समाज और राष्ट्र के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।उन्होंने कहा कि किसी भवन का निर्माण करना एक सामान्य प्रक्रिया हो सकती है, लेकिन किसी विद्यालय का निर्माण एक दूरदर्शी सोच और राष्ट्रहित की भावना का प्रतीक होता है। यह वह सोच है जो आने वाली पीढ़ियों को ध्यान में रखकर निर्णय लेती है। इसी दृष्टिकोण के साथ फरीदाबाद को एक विकसित आधुनिक और ग्लोबल सिटी बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे केवल शिक्षा तक सीमित न रहें बल्कि अपने भीतर जिम्मेदारी और जागरूकता की भावना भी विकसित करें। पर्यावरण संरक्षण स्वच्छता और सामाजिक सहभागिता जैसे विषयों पर ध्यान दें और अपने छोटे-छोटे प्रयासों से समाज में बड़ा बदलाव लाने का प्रयास करें। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि आज का यह भूमि पूजन उन सपनों की नींव है, जिन्हें हमारी बेटियां अपने भविष्य के लिए देखती हैं। यह एक ऐसे भारत की शुरुआत है, जहां हर बेटी को समान अवसर, सम्मान और आगे बढ़ने का अधिकार प्राप्त होगा।

Advertisement

इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य मंजुला चौधरी और डीईओ अंशु सिंगला सहित पार्षद शैफाली सिंगला, कर्ण सिंगला, मुकेश शास्त्री पूर्व चेयरमैन मार्केट कमेटी, रिंकू सिलानी पार्षद मुकेश अग्रवाल, पार्षद विनोद भाटी, पार्षद सचिन शर्मा, पार्षद कुलदीप साहनी, पार्षद नरेश नंबरदार, पार्षद प्रियंका बिष्ट, परवीन चौधरी जिला महामंत्री भाजपा, सोनू पाराशर, प्रवेश मेहता, वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश जांगड़ा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Advertisement

Advertisement
×