Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

खेडका गुर्जर गौशाला में बनेगा आधुनिक शैड, 50 लाख की लागत : सरोज राठी

नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी ने कहा कि गांव खेड़का गुर्जर स्थित गौशाला में बेसहारा गोवंश के लिए आधुनिक शैड का निर्माण किया जाएगा। नगर परिषद की ओर से इस शैड का निर्माण कराया जाएगा, जिस पर लगभग 50 लाख...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
फोटो कैप्शन: डी.सी. रविंद्र स्वप्निल पाटिल का सम्मान करते हुए चेयरपर्सन सरोज राठी, गौशाला प्रबंधन से जुड़े पदाधिकारी और सदस्य – हप्र
Advertisement
नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी ने कहा कि गांव खेड़का गुर्जर स्थित गौशाला में बेसहारा गोवंश के लिए आधुनिक शैड का निर्माण किया जाएगा। नगर परिषद की ओर से इस शैड का निर्माण कराया जाएगा, जिस पर लगभग 50 लाख रुपये की लागत आएगी। शैड निर्माण के लिए टेंडर भी जारी कर दिया गया है।यह घोषणा शुक्रवार को गौशाला में आयोजित वार्षिक कार्यक्रम के दौरान की गई, जिसमें नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी, जिला उपायुक्त रविंद्र स्वप्निल पाटिल, गौभक्त, ग्रामीण और नगर परिषद के अधिकारी मौजूद थे। इस अवसर पर सरोज राठी ने अपनी ओर से 21 हजार रुपये गौशाला को दान स्वरूप भेंट किए। कार्यक्रम में गौशाला प्रबंधकों ने गोमाता का चित्र भेंट कर चेयरपर्सन सरोज राठी का सम्मान भी किया।

सरोज राठी ने कहा कि नगर परिषद बहादुरगढ़ द्वारा शहर से पकड़े गए बेसहारा गोवंश को इसी गौशाला में छोड़ा गया है। वर्तमान में यहां लगभग 900 गोवंश का संरक्षण नगर परिषद द्वारा किया जा रहा है। इतनी बड़ी संख्या में गोवंश होने के कारण उनके लिए पर्याप्त छांव और रहने की व्यवस्था आवश्यक है। यही कारण है कि नगर परिषद ने खेडका गौशाला में शैड निर्माण का निर्णय लिया।

Advertisement

नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अरुण नांदल ने बताया कि शैड निर्माण का टेंडर जारी कर दिया गया है ताकि काम शीघ्र शुरू किया जा सके। उन्होंने कहा कि शहर में घूम रहे बेसहारा गोवंश को गौशालाओं में छोड़ा जा रहा है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं पर भी रोक लगेगी।

Advertisement

गौशाला प्रधान सतपाल देशवाल ने नगर परिषद और चेयरपर्सन सरोज राठी का आभार जताते हुए कहा कि शैड निर्माण से गौशाला को बड़ी राहत मिलेगी। कार्यक्रम में नगर परिषद के एम.ई. नवीन देशवाल, चेयरपर्सन प्रतिनिधि रमेश राठी सहित अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद थे।

Advertisement
×