सलीमपुर में आधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी तैयार, सरपंच कुमारी आरती की पहल
अटेली खंड के गांव सलीमपुर की सरपंच कुमारी आरती ने गांव के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी का निर्माण करवाया है। लाइब्रेरी का औपचारिक उद्घाटन जल्द ही किया जाएगा। शिक्षा को बढ़ावा देने...
अटेली खंड के गांव सलीमपुर की सरपंच कुमारी आरती ने गांव के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी का निर्माण करवाया है। लाइब्रेरी का औपचारिक उद्घाटन जल्द ही किया जाएगा।
शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बनाई गई इस लाइब्रेरी में लगभग 50 पाठकों के बैठने की व्यवस्था है। यहां वेल फर्नीचर, मैट, अलमारी, पंखे, एसी, सीसीटीवी कैमरे सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं, ताकि विद्यार्थियों को शांत और सुरक्षित वातावरण मिल सके। पुस्तकालय में दो बड़े अध्ययन कक्ष, बरामदा, शौचालय और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था भी की गई है।
सरपंच कुमारी आरती यूजीसी नेट व बीएड जैसी शैक्षणिक योग्यताओं से शिक्षित हैं। उन्हें पंचायत विभाग की ओर से पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार द्वारा गौरव अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। उनका उद्देश्य है कि गांव के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए शहरों का रुख न करना पड़े और उन्हें सभी आधुनिक सुविधाएं गांव में ही मिलें।
डिजिटल लाइब्रेरी को गांव के वीकेसी (विलेज नॉलेज सेंटर) में विकसित किया गया है। साथ ही ग्रामीणों को सरकारी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के लिए कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) भी तैयार किया जा रहा है। लाइब्रेरी और सीएससी का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया जाएगा। यह परियोजना पंचायत समिति के सहयोग से पूरी की गई है।
सरपंच ने बताया कि स्थानीय विधायक एवं मंत्री आरती राव के सहयोग से गांव में अन्य विकास योजनाओं पर भी कार्य किया जा रहा है। ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे गांव के बच्चों और युवाओं के लिए लाभकारी बताया है।

