Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

रामतलाई के अस्तित्व को बचाने के लिए डीसी को ज्ञापन सौंपा

नगर के वार्ड नंबर-31 के कुतुबपुर के सैनी मोहल्ला स्थित ऐतिहासिक रामतलाई (तालाब) को बचाने व अवैध कब्जे छुड़वाने के लिए सामाजिक कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को जिला उपायुक्त अभिषेक मीणा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
रेवाड़ी में जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए सामाजिक कार्यकर्ता।-हप्र
Advertisement

नगर के वार्ड नंबर-31 के कुतुबपुर के सैनी मोहल्ला स्थित ऐतिहासिक रामतलाई (तालाब) को बचाने व अवैध कब्जे छुड़वाने के लिए सामाजिक कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को जिला उपायुक्त अभिषेक मीणा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि रामतलाई में अवैध कब्जों के कारण इसके अस्तित्व को खतरा खड़ा हो गया है। समाजसेवी रतन लाल सैनी ने कहा कि नगर परिषद के अधीन सैनी मोहल्ला का रामतलाई तालाब एक ऐतिहासिक धरोहर है, जो शहर व सनातनी समाज के गौरव का एक अहम हिस्सा है। काफी लंबे समय से यह उपेक्षित हालत में है और इसके काफी हिस्से पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जे कर लिये है। इसके खिलाफ विभिन्न स्तर पर शिकायत भी की गई है लेकिन कोई परिणाम नहीं निकला। उन्होंने कहा कि नगर परिषद ने इसकी पैमाइश के लिए तहसीलदार को 6 पत्र लिखे। पैमाइश के अनुसार नगर परिषद ने इन कब्जाधारियों को नाम सहित चिन्हित करने के निर्देश तहसीलदार को दिये हैं। लेकिन इस पर भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने मांग की कि उक्त तालाब की पैमाइश डीजीपीएस मशीन द्वारा कराई जाए और अवैध कब्जों को छुड़वाया जाए। उन्होंने इस तालाब का सौंदर्यकरण कर सामुदायिक भवन व हरा-भरा सुंदर पार्क बनाने की मांग की है। उपायुक्त ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि पैमाइश कराकर तालाब परिसर से अवैध कब्जों को छुड़वाया जाएगा। इस मौके पर मुकेश गोकल, नवीन सैनी, संजीव स्वामी, महेन्द्र सिंह, गिरधारी लाल, यशपाल उर्फ रिंकू व रवि आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
×