इंडियन ऑयल डिपो के पास गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का कबाड़ स्वाह
20 दमकल गाड़ियों ने पाया आग पर काबू
Advertisement
रेवाड़ी-बावल रोड स्थित गांव करनावास में इंडियन ऑयल डिपो के पास बृहस्पतिवार को एक कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लग गई। दमकल केन्द्र से पहुंची 20 गाड़ियों के कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
इस अग्निकांड में लाखों रुपयों का कबाड़ जल गया। गनीमत यह रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया, अन्यथा ऑयल डिपो निकट होने के कारण बड़ा हादसा पेश आ सकता था।
Advertisement
Advertisement
गांव टांकड़ी के गोदाम मालिक कैलाश ने कहा कि संभवत: यह आग गोदाम में बिजली की तारों में हुई शॉर्ट-सर्किट से निकली चिंगारी के कारण लगी है। धुआं उठता देखकर तुरंत इसकी सूचना फायर बिग्रेड को दी गई। उसका लाखों रुपयों का कबाड़ जल गया है।
Advertisement
×

