NUH गांव सटकपुरी की मीट फैक्टरी में लगी भीषण आग
Massive fire in the factory जिले के गांव सटकपुरी स्थित फेयर एक्सपोर्ट मीट फैक्टरी में बृहस्पतिवार को अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी तेज थी कि उसकी ऊंची-ऊंची लपटें और काला धुआं दूर-दूर तक...
Massive fire in the factory जिले के गांव सटकपुरी स्थित फेयर एक्सपोर्ट मीट फैक्टरी में बृहस्पतिवार को अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी तेज थी कि उसकी ऊंची-ऊंची लपटें और काला धुआं दूर-दूर तक दिखाई दे रहा था। फैक्टरी में काम कर रहे कर्मचारी अपने आप को बचाते हुए बाहर निकले, जिससे किसी का जानी नुकसान नहीं हुआ।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां और पिनगवां पुलिस मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच के अनुसार आग का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है। आग फैक्टरी में रखे पैकिंग कार्टूनों में लगी थी।
ग्रामीणों ने बताया कि आग लगने के दौरान चारों तरफ धुआं ही धुआं नजर आ रहा था, जिससे सांस लेना भी मुश्किल हो गया। ग्रामीण जाकिर हुसैन, अब्दुल मन्नान, शौकत अली और तालीम खान का कहना है कि यह फैक्टरी लंबे समय से उनके लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। उनका आरोप है कि ऐसी घटनाएं गांव के लिए बड़े खतरे का संकेत हैं। उन्होंने प्रशासन से फैक्टरी की सुरक्षा व्यवस्था की जांच कराने और आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।
फैक्टरी को भारी आर्थिक नुकसान होने का अनुमान है।
