Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

नूंह के राजाका में ‘शेर’ की दस्तक से दहशत, वायरल वीडियो से ग्रामीणों में हड़कंप

वन्य जीव विभाग बोला- यह शेर नहीं, जंगली बिल्ली; जांच के लिए टीम पहुंचेगी गांव जिले के नगीना खंड के राजाका गांव में सोमवार सुबह एक संदिग्ध जंगली जानवर के दिखने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। कुछ युवक गांव...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
नूंह के खेतों में टहलता संदिग्ध जानवर। -निस
Advertisement
वन्य जीव विभाग बोला- यह शेर नहीं, जंगली बिल्ली; जांच के लिए टीम पहुंचेगी गांव

जिले के नगीना खंड के राजाका गांव में सोमवार सुबह एक संदिग्ध जंगली जानवर के दिखने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। कुछ युवक गांव के जंगल की ओर घूमने निकले थे, तभी गेहूं के खेत के पास उन्हें शेर जैसा दिखने वाला जानवर नजर आया। युवकों ने डर के बावजूद 22 सेकंड का वीडियो बना लिया, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

Advertisement

वीडियो में जानवर की आकृति शेर से मिलती-जुलती प्रतीत हो रही है, जिससे गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीण अनीस, रहमू, शाहरुख और आरिफ ने बताया कि वीडियो शेयर करते हुए लोगों को सावधान रहने की चेतावनी दी गई। गांव के सरपंच ने भी तुरंत वन्य जीव विभाग को सूचना दी। कुछ ग्रामीण इसे शेर बता रहे हैं, जबकि कुछ का कहना है कि यह जंगली सूअर हो सकता है।

Advertisement

हालांकि वन्य जीव विभाग के निरीक्षक कृष्ण कुमार ने वीडियो देखने के बाद स्पष्ट किया कि यह शेर नहीं, बल्कि जंगली बिल्ली प्रतीत हो रही है। उन्होंने बताया कि हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश में शेर नहीं पाए जाते; एशियाई शेर केवल गुजरात के गिर क्षेत्र में ही हैं। विभाग की टीम जल्द ही गांव पहुंचकर पगमार्क की जांच करेगी और स्थिति स्पष्ट करेगी।

मेवात क्षेत्र अरावली पहाड़ियों से सटा होने के कारण यहां तेंदुआ और जंगली सूअर जैसे वन्य जीव अक्सर देखे जाते हैं। ग्रामीणों ने विभाग से सतर्कता बढ़ाने और जानवर को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की मांग की है।

Advertisement
×