Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

झुग्गी में लगी भीषण आग में झुलसकर मजदूर की मौत

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका शहर के सेक्टर-53 में मंगलवार देर रात झुग्गी बस्ती में भीषण आग लगने से एक व्यक्ति की झुलसकर मौत हो गई। मृतक की पहचान रॉबिन दास के रूप में हुई है जो...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांकेतिक फोटो।
Advertisement

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

शहर के सेक्टर-53 में मंगलवार देर रात झुग्गी बस्ती में भीषण आग लगने से एक व्यक्ति की झुलसकर मौत हो गई। मृतक की पहचान रॉबिन दास के रूप में हुई है जो मूल रूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला था और यहां मजदूरी करता था। पुलिस अनुसार, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि आग इतनी तेजी से फैली कि रॉबिन को झुग्गी से बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल सका।

हादसे के समय रॉबिन दास झुग्गी में अकेला था, जबकि उसकी बेटी और दामाद पास की ही दूसरी झुग्गी में रहते हैं। लोगों की तत्परता से आग को अन्य झुग्गियों में फैलने से रोक लिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचीं तब तक स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया था। आग बुझने के बाद जब मलबे की जांच की गई तो उसमें से रॉबिन दास का शव बरामद हुआ।

Advertisement

पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बुधवार काे बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि अभी आग लगने के सही कारणों की पुष्टि नहीं हुई है और मामले की जांच जारी है।

Advertisement

Advertisement
×