Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

रेवाड़ी में पंजाबी समाज के वैवाहिक परिचय सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब

देशभर से करीब 2500 लोगों ने की शिरकत, युवक-युवतियों और परिवारों को मिला आपसी संवाद का अवसर

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
फोटो कैप्शन: रेवाड़ी के पंजाबी भवन में आयोजित वैवाहिक परिचय सम्मेलन में भाग लेते समाज के लोग।-हप्र
Advertisement

रेवाड़ी में पंजाबी समाज की ओर से रविवार को नगर स्थित पंजाबी भवन में द्वितीय पंजाबी वैवाहिक परिचय सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में हरियाणा के विभिन्न जिलों के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों से विवाह योग्य युवक-युवतियां और उनके परिवार पहुंचे। कार्यक्रम में करीब 2500 लोगों ने शिरकत की।

सुबह से ही पंजाबी भवन में परिवारों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। आगंतुकों के स्वागत, पंजीकरण, प्रोफाइल उपलब्ध करवाने और मार्गदर्शन के लिए समाज के सेवादारों की अलग-अलग टीमें तैनात की गई थीं। प्रतिभागियों और उनके परिजनों के लिए नाश्ते और दोपहर के भोजन की भी व्यवस्था की गई।

Advertisement

परिवारों को बातचीत के लिए उपलब्ध करवाए गए अलग मीटिंग रूम

सम्मेलन में परिवारों को विवाह योग्य युवक-युवतियों की प्रोफाइल उपलब्ध करवाने के साथ आपसी बातचीत का अवसर भी दिया गया। इसके लिए अलग से मीटिंग रूम बनाए गए थे, जहां इच्छुक परिवार एक-दूसरे से मिलकर रिश्ते के संबंध में विस्तार से बातचीत कर सके।

Advertisement

पंजाबी समाज के प्रधान सचिन मलिक ने कहा कि समाज का उद्देश्य विवाह योग्य युवक-युवतियों और उनके परिवारों को एक विश्वसनीय, सम्मानजनक और संस्कारपूर्ण मंच उपलब्ध करवाना है। उन्होंने कहा कि प्रभु से प्रार्थना है कि जिस शुभ उद्देश्य के साथ परिवार सम्मेलन में पहुंचे हैं, वह सफल हो और उनके घरों में खुशियां आएं।

उन्होंने सम्मेलन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों, सेवादारों, प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Advertisement
×