Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

गांव चिरसमी में बनेगी हाईटेक लाइब्रेरी, लड़कियों को मिलेगा बेहतर माहौल : कादियान

गांव चिरसमी में अब प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को कोचिंग के लिए शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा। गांव में हाईटेक लाइब्रेरी का निर्माण किया जाएगा। मंदिर के सामने बनने वाली इस लाइब्रेरी पर करीब 25.41...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
गन्नौर के गांव चिरसमी में विकास कार्यों का शुभारंभ करते विधायक देवेंद्र कादियान। -हप्र
Advertisement

गांव चिरसमी में अब प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को कोचिंग के लिए शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा। गांव में हाईटेक लाइब्रेरी का निर्माण किया जाएगा। मंदिर के सामने बनने वाली इस लाइब्रेरी पर करीब 25.41 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे, जहां छात्र शांत वातावरण में आधुनिक सुविधाओं के साथ तैयारी कर सकेंगे।

रविवार को विधायक देवेंद्र कादियान ने नारियल तोड़कर इस परियोजना की आधारशिला रखी। इस दौरान गांव में दो अन्य विकास कार्यों की भी शुरुआत की। इसके अलावा खेतों में जाने वाले रास्तों को करीब 25 लाख रुपये से पक्का किया जाएगा। विधायक कादियान ने कहा कि उनकी प्राथमिकता ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा और आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करना है। उनका मकसद है कि गांव का युवा भी शहरों जैसी सुविधाओं के साथ आगे बढ़े। हाईटेक लाइब्रेरी बनने से खासकर लड़कियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर माहौल मिलेगा और उनका समय और पैसा दोनों बचेगा।

Advertisement

इस अवसर पर पंचायतीराज एसडीओ सचिन कुमार, एबीपीओ राजेश कुमार, सरपंच जसबीर तूर, धर्मबीर नंबरदार, लहणा, प्रेम, मंजीत, सुनील, प्रवीन, मनोज, नवीन, महेंद्र छिक्कारा, उमेद छिक्कारा, पालेराम, सतीश आदि मौजूद रहे।

Advertisement

Advertisement
×