Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

स्वस्थ्य शरीर ही मनुष्य की असली पूंजी : ग्रोवर

धूम्रपान निषेध दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
रोहतक में रविवार को धूम्रपान निषेध दिवस पर जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते अतिथिगण। -निस
Advertisement
स्वास्थ्य विभाग एवं सति भाई साई दास सेवा दल के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को नशा मुक्त भारत एवं स्वस्थ समाज अभियान के तहत धूम्रपान निषेध दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर व एलपीएस बोसार्ड के एमडी राजेश जैन ने बतौर मुख्यअतिथि शिरकत की।

अतिथिगणों ने इस अवसर पर धूम्रपान निषेध जागरूकता वाहन को झंडी दिखाकर रवाना भी किया। इस अवसर पर ग्रोवर ने कहा कि नशा व धूम्रपान स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक है और हमें धूम्रपान व नशे से हमेशा दूर रहना चाहिए। उन्होंने सेवा दल द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की जमकर सराहना भी की। इस अवसर पर एलपीएस बोसार्ड के एमडी राजेश जैन ने कहा कि स्वस्थ शरीर ही मनुष्य की असली पूंजी है और नशा व धूम्रपान शरीर को धीरे धीरे अंदर से खोखला कर देते हैं।

Advertisement

उन्होंने कहा कि अगर हम सब दृढ़संकल्प के साथ किसी भी कार्य को करे तो असंभव भी संभव हो जाता है। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वह नशे के चुंगल में ना फंसे और समाज व राष्ट्रहित में अपना सहयोग करे। इस अवसर पर डॉ. एचके अग्रवाल, नरेश आनंद, योगेश अरोरा, मोहन मालिक, प्रीतपाल, राजीव जैन, सन्नी निझावन व शीतल प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Advertisement

Advertisement
×