Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर निकली भव्य शोभायात्रा, बाजारों में गूंजे भजन-कीर्तन

शिवालय मंदिर ट्रस्ट के नेतृत्व में निकली यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, देवी-देवताओं की झांकियों ने मोहा मन

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को संबोधित करते श्री प्रयाग गिरी शिवालय मंदिर ट्रस्ट के प्रधान बजरंग गर्ग।-हप्र
Advertisement

हिसार में भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में श्री प्रयाग गिरी शिवालय मंदिर ट्रस्ट की ओर से शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। ट्रस्ट के प्रधान बजरंग गर्ग के नेतृत्व में निकली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। विभिन्न देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियों और भजन-कीर्तन से शहर का माहौल भक्तिमय हो गया।

शोभायात्रा पड़ाव चौक से शुरू होकर गोविंदगढ़ बाजार, आर्य बाजार, राजगुरु मार्केट, नागोरी गेट, मेन बाजार, मोती बाजार, गांधी चौक, दिल्ली गेट और भगत सिंह चौक सहित शहर के विभिन्न बाजारों से होकर गुजरी। ढोल-नगाड़ों और बैंड-बाजे की धुन पर कलाकार भजन-कीर्तन करते हुए आगे बढ़े। श्रद्धालु भी भक्ति में झूमते और नाचते नजर आए।

Advertisement

शोभायात्रा को झंडी दिखाकर रवाना करने के बाद बजरंग गर्ग ने कहा कि भगवान विष्णु ने पृथ्वी पर धर्म की स्थापना और अधर्म के नाश के लिए श्रीकृष्ण के रूप में अवतार लिया। उन्होंने कंस सहित अन्य राक्षसों का वध कर बुराई का अंत किया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की लीलाएं उनके दिव्य स्वरूप और जीवन दर्शन को दर्शाती हैं।

Advertisement

उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण की बाल लीला, रासलीला और धर्म स्थापना से जुड़ी लीलाएं श्रद्धालुओं को प्रेम, कर्म और धर्म का संदेश देती हैं।

इस अवसर पर जगत नारायण, सुरेंद्र सिंगला, ओम प्रकाश असीजा, रमेश पटवारी, सत्यपाल असीजा, पवन गर्ग, एनके गोयल, सज्जन गुप्ता, त्रिलोक कंसल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Advertisement
×