Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

सैंडविच का आधा हिस्सा खा चुके थे ग्राहक, तभी अंदर दिखा रेंगता हुआ कीड़ा; सोशल मीडिया पर वायरल गुरुग्राम के पॉश रेस्तरां का वीडियो

गुरुग्राम के रेस्तरां में भोजन में जिंदा कीड़ा मिलने का वीडियो वायरल

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Gurugram Sandwich Controversy : गुरुग्राम के एक महंगे रेस्तरां में परोसे गए भोजन में कथित तौर पर जिंदा कीड़ा मिलने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद रेस्तरां में साफ-सफाई के मानकों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। यह घटना रविवार सुबह करीब 11 बजे गोल्फ कोर्स रोड स्थित वन होराइजन सेंटर के 'पॉल' रेस्तरां में हुई, जहां ग्राहक सुलभ माथुर अपने दोस्तों के साथ नाश्ता करने पहुंचे थे।

माथुर के अनुसार, जब उन्होंने अपने सैंडविच का करीब आधा हिस्सा खा लिया था, तभी उन्होंने मांस के अंदर एक सफेद रंग के जिंदा कीड़े को रेंगते हुए देखा। माथुर ने भोजन का वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर साझा कर दिया। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा, ''गुरुग्राम के होराइजन सेंटर स्थित पॉल रेस्तरां में आज बेहद चौंकाने वाली घटना हुई।''

Advertisement

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sulabh Mathur (@sm.0902)

Advertisement

उन्होंने बताया कि इसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और इस रिपोर्ट को लिखे जाने तक इसे 13 लाख से अधिक बार देखा जा चुका था। सोशल मीडिया के कई उपयोगकर्ताओं ने घटना को लेकर रेस्तरां प्रबंधन की आलोचना की और महंगे रेस्तरां में साफ-सफाई के मानकों पर सवाल उठाए। बाद में रेस्तरां प्रबंधन ने माथुर से माफी मांगी, जिसका स्क्रीनशॉट उसने सोशल मीडिया पर साझा किया।

इस संबंध में रेस्तरां प्रबंधन से बार-बार संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अभी तक कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है, लेकिन विभाग अपने स्तर पर मामले की जांच कर रहा है।

Advertisement
×