खेलते समय फिसला पैर, पश्चिमी यमुना लिंक नहर में गिरा 7 साल का बच्चा
गांव महलाना के पास सात वर्षीय मासूम सौमित खेलते-खेलते पश्चिमी यमुना लिंक नहर में गिर गया। घटना के बाद से बच्चे की तलाश की जा रही है। मासूम की तलाश के लिए स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (एसडीआरएफ) की विशेष टीम...
गांव महलाना के पास सात वर्षीय मासूम सौमित खेलते-खेलते पश्चिमी यमुना लिंक नहर में गिर गया। घटना के बाद से बच्चे की तलाश की जा रही है। मासूम की तलाश के लिए स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (एसडीआरएफ) की विशेष टीम मोटर बोट के साथ नहर में सर्च ऑपरेशन चला रही है।
गांव महलाना निवासी सोनू का बेटा सौमित (7) रविवार शाम को अपनी बड़ी बहन के साथ खेतों की तरफ जा रहा था। रास्ते में खेलते समय अचानक बच्चे का संतुलन बिगड़ गया और पैर फिसलने से वह पश्चिमी यमुना लिंक नहर में जा गिरा। जब घटना की सूचना गांव में पहुंची तो ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तलाश शुरू की।
सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस और प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया गया। प्रारंभिक स्तर पर चलाए गए तलाशी अभियान से बच्चे का सुराग नहीं लगा तो एसडीआरएफ की टीम को गुरुग्राम के भौंडसी से बुलाया गया। एसडीआरएफ की टीम मोटर बोट के माध्यम से नहर के संभावित सभी हिस्सों में तलाश कर रही है, जबकि स्थानीय पुलिस व ग्रामीण भी रेस्क्यू ऑपरेशन में लगातार सहयोग कर रहे हैं। सोमवार देर शाम तब बच्चे का कोई सुराग नहीं लग सका था। नहर में डूबा सौमित चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर
का है।
5 गोताखोर तलाश में जुटे
एसडीआरएफ की टीम रविवार रात को ही महलाना के पास पहुंच गई थी। उसके बाद से पांच प्रशिक्षित गोताखोर मोटर बोट लेकर बच्चे की तलाश में जुट हुए हैं। इसके लिए नहर में पानी का बहाव भी कम कराया गया है। एसडीआरएफ कर्मी कपिल ने बताया कि सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है। गोताखोरों के साथ मिलकर बच्चे की तलाश को हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

