सोनीपत के 9 साल के अयान खान ने जीता ‘स्ट्रांगमैन’ का खिताब
नॉर्थ इंडिया चैंपियनशिप में जिले के 9 साल के अयान खान ने ‘स्ट्रांग मैन’ का खिताब जीतकर प्रदेश व जिले का मान बढ़ाया। चैंपियनशिप का आयोजन 10 मई को नयी दिल्ली में किया गया जिसमें जिले के पावर लिफ्टरों ने...
नॉर्थ इंडिया चैंपियनशिप में जिले के 9 साल के अयान खान ने ‘स्ट्रांग मैन’ का खिताब जीतकर प्रदेश व जिले का मान बढ़ाया। चैंपियनशिप का आयोजन 10 मई को नयी दिल्ली में किया गया जिसमें जिले के पावर लिफ्टरों ने अपनी ताकत का लोहा मनवाया और विभिन्न पदक अपने नाम किए। सोनीपत निवासी 9 साल के अयान खान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्ट्रांग मैन का खिताब अपने नाम किया। साथ ही अयान के पिता समीर ने भी प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर परिवार व जिले का नाम रोशन किया। इसके अलावा चैंपियनशिप में गौरव सिंगला ने बेंचप्रेस में स्वर्ण व डेडलिफ्ट में रजत पदक हासिल किया। निखिल दहिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया। गौरव शर्मा ने भी अपनी श्रेणी में गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। प्रशिक्षक विकास सिंगला ने बताया कि युवाओं ने दिल्ली में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले ही नहीं, प्रदेश का नाम रोशन किया है, यह उनकी कड़ी मेहनत का ही नतीजा है।
