Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

पांच गांवों में 24 घंटे होगी बिजली की आपूर्ति

विधायक राजेश जून ने नूना माजरा पावर हाउस में किया योजना का आगाज

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
बहादुरगढ़ स्थित नूना माजरा पावर हाउस में योजना का शुभारम्भ करते विधायक राजेश जून और यहां मौजूद अन्य अधिकारी व ग्रामीण।
Advertisement

हलके के ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए विधायक राजेश जून ने नूना माजरा पावर हाउस में 5 गांवों में 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने की योजना का शुभारम्भ किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से घरों के बाहर बिजली मीटर लगवा कर सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ उठाने की अपील की। विधायक राजेश जून ने कहा कि जिन गांवों में लोग अपने बिजली मीटर घरों के बाहर लगवा रहे हैं, वहां बिजली विभाग द्वारा 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने बताया कि देशलपुर, लोवा खुर्द, लोवा कलां, सिद्धिपुर और इस्सरहेड़ी गांव के ग्रामीणों ने अपने बिजली मीटर घरों से बाहर लगवाए हैं, जिसके बाद इन गांवों को अब बिजली विभाग की योजना के तहत 24 घंटे बिजली उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि लगातार बिजली मिलने से ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल सप्लाई व्यवस्था मजबूत होगी और लोगों के दैनिक कार्यों में आने वाली परेशानियां भी काफी हद तक दूर होंगी। इस अवसर पर विधायक राजेश जून ने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है और बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाना उसी दिशा में एक बड़ा कदम है। विधायक राजेश जून ने हलके के अन्य गांवों के लोगों से भी इस योजना से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि ग्रामीण घरों के बाहर बिजली मीटर लगवाएं, ताकि विभाग की इस योजना के तहत गांवों को 24 घंटे निर्बाध और बेहतर बिजली सुविधा का लाभ मिल सके।

Advertisement
Advertisement
×