Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

नियमों का पालन करने पर 5 ट्रैफिक हीरो सम्मानित

‘चालान नहीं, सलाम मिलेगा’ अभियान

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
गुरुग्राम में शुक्रवार को ट्रैफिक पुलिस उपायुक्त डॉ. राजेश मोहन चालान ट्रैफिक हीरो को सम्मानित करते हुए। -हप्र
Advertisement

कैंडोर टेकस्पेस कंपनी में ‘चालान नहीं, सलाम मिलेगा’ अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त यातायात डॉ. राजेश मोहन ने 5 ट्रैफिक हीरो को सम्मानित किया। वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पूरी तरह से पालन करने तथा किसी प्रकार का चालान न होने पर पंकज, आकाश नीलाभ, हेमराज, हिमांशु जैन एवं सतीश चंदर को प्रशंसा-पत्र व उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन जिम्मेदार नागरिकों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से दिया गया, जो नियमों का पालन कर सुरक्षित यातायात व्यवस्था में सक्रिय सहयोग दे रहे हैं तथा समाज के लिए सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं।

सम्मानित ट्रैफिक हीरो ने अपने अनुभव साझा करते हुए इस पहल की सराहना की। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि सड़क हादसों का प्रमुख कारण कई बार स्वयं वाहन चालकों द्वारा की गई गलतियां होती हैं, जैसे लेन ड्राइविंग का पालन न करना, ओवरस्पीडिंग करना तथा अन्य यातायात नियमों की अनदेखी करना। उन्होंने कहा कि यदि सभी नागरिक ईमानदारी से यातायात नियमों का पालन करें, तो सड़क दुर्घटनाओं में निश्चित रूप से कमी लाई जा सकती है। ट्रैफिक हीरो सतीश चंदर ने बताया कि वे भारतीय सेना में 38 वर्षों की सेवा पूर्ण कर चुके हैं और अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने सदैव देखा है कि गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस अत्यंत समर्पण और ईमानदारी से कार्य करती है।

Advertisement

ट्रैफिक हीरो वीरेंद्र देव ने बताया कि उन्होंने 39 वर्षों तक बैंकिंग क्षेत्र में कार्य किया है तथा अपने अनुभव में गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस के विनम्र एवं सौम्य व्यवहार को निकट से देखा है। इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त यातायात डॉ. राजेश मोहन ने कहा कि सड़क सुरक्षा प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। यातायात नियमों की पालना कर हम स्वयं के साथ-साथ अन्य राहगीरों के जीवन की भी रक्षा कर सकते हैं। इस अवसर पर सहायक पुलिस आयुक्त यातायात पश्चिम प्रथम जय सिंह, ब्रूकफील्ड कंपनी से राकेश रथ (हेड अप्रूवल), रविन्द्र राणा (जनरल मेनेजर अप्रूवल एंड कंप्लांएस) उपस्थित रहे।

Advertisement

Advertisement
×