Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

बाढड़ा के ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए 5 करोड़ जारी

प्रदेश की नायब सरकार ने बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए 5 करोड़ से अधिक की राशि जारी की गई है। अब क्षेत्र के गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार का मार्ग प्रशस्त हुआ है...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

प्रदेश की नायब सरकार ने बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए 5 करोड़ से अधिक की राशि जारी की गई है। अब क्षेत्र के गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार का मार्ग प्रशस्त हुआ है और ग्रामीणों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

बाढड़ा के विधायक उमेद पातुवास ने यह जानकारी दी और बताया कि सरकार द्वारा जारी राशि से गांवों में आधारभूत संरचना का सुदृढ़ीकरण, सार्वजनिक निर्माण कार्य, ग्राम स्तर पर आवश्यक सुविधाओं का विकास होगा और आमजन को इसका लाभ मिलेगा। विधायक ने बताया कि सरकार की स्पष्ट नीति है कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। इसी सोच के तहत गांवों की वास्तविक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए योजनाएं तैयार करवाई गईं और उन्हें सरकार से स्वीकृति दिलाई गई हैं। इस अवसर पर विधायक ने प्रदेश सरकार का आभार जताते हुए कहा कि सरकार की नीतियों

Advertisement

के चलते बाढड़ा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई दिशा और गति मिल रही है।

Advertisement

Advertisement
×