Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

शहरी श्मशान घाट के विकास पर खर्च होंगे 5.63 करोड़ रुपये : डॉ. कृष्ण मिड्ढा

हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि जींद जिले के शहरी श्मशान घाटों के विकास के लिए प्रदेश सरकार ने 5.63 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है। इस राशि से श्मशान घाटों में चारदीवारी, शेड...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
\I\Bशुक्रवार को जींद के लोक निर्माण विश्राम गृह में लोगों की शिकायतें सुनते डिप्टी स्पीकर डॉ मिड्ढा। हप्र\B\I
Advertisement
हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि जींद जिले के शहरी श्मशान घाटों के विकास के लिए प्रदेश सरकार ने 5.63 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है। इस राशि से श्मशान घाटों में चारदीवारी, शेड निर्माण और अन्य आवश्यक सुविधाओं का विकास कराया जाएगा।

डॉ. मिड्ढा शुक्रवार को लोक निर्माण विश्राम गृह में आयोजित जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनने के बाद उपस्थित नागरिकों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का त्वरित और स्थायी समाधान सुनिश्चित करना है। जिला स्तर की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया जा रहा है, जबकि मुख्यालय स्तर से जुड़े मामलों को शीघ्र कार्रवाई के लिए भेजा गया है।

Advertisement

उन्होंने बताया कि जींद शहर की ऐतिहासिक धरोहर रानी तालाब के सौंदर्यीकरण का कार्य भी तेजी से चल रहा है। कार्य पूरा होने के बाद यह स्थल शहर की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान को नई पहचान देगा तथा स्थानीय लोगों और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा। उन्होंने नागरिकों से सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता और सुंदरता बनाए रखने में सहयोग करने की अपील भी की।

Advertisement

डिप्टी स्पीकर ने कहा कि जींद जिले से नौ राष्ट्रीय राजमार्ग गुजरते हैं, जिससे भविष्य में औद्योगिक विकास को गति मिलेगी और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में भी शहरों की तर्ज पर विकास कार्य कराए जा रहे हैं। गांवों की ढाणियों तक गलियों, पेयजल, बिजली और पार्क जैसी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।

इस दौरान डॉ. मिड्ढा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता की शिकायतों के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और प्रत्येक समस्या का समयबद्ध व स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

Advertisement
×