Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

रेवाड़ी में रक्तदान शिविर में 36 यूनिट रक्त एकत्रित, रक्तदाताओं को सम्मानित किया

भारत विकास परिषद, रेवाड़ी शाखा द्वारा आरबी यादव अस्पताल परिसर में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ दिल्ली हाईकोर्ट की वकील हर्षा देवी ने किया। भाजपा नेता कमल निंबल ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का आरंभ किया। शिविर में डा. आरबी...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
रेवाड़ी के डा. आरबी यादव अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं को सम्मानित करते हुए आयोजक। -हप्र
Advertisement

भारत विकास परिषद, रेवाड़ी शाखा द्वारा आरबी यादव अस्पताल परिसर में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ दिल्ली हाईकोर्ट की वकील हर्षा देवी ने किया। भाजपा नेता कमल निंबल ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का आरंभ किया। शिविर में डा. आरबी यादव, डा. सुमन यादव, परिषद के प्रांतीय संयोजक मुकेश सैनी और हर्ष सैनी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

शिविर में कुल 36 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। सभी रक्तदाताओं को स्मृति चिन्ह और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। परिषद के डा. अरविंद सैनी और शाखा अध्यक्ष दिनेश सैनी ने अतिथियों का स्वागत किया और रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया।

Advertisement

इस अवसर पर परिषद की महिला संयोजिका ज्योति शर्मा, रामकिशोर सैनी, प्रेम मेहन्दीरता, हुकमचन्द प्रजापत, प्रवीण जांगिड़, संजीव यादव, नितिन गोयल, अजय गुप्ता, दयाराम आर्य, जगमोहन अग्रवाल, प्रदीप माटा सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

Advertisement

Advertisement
×