Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

गुरुग्राम में 30 अर्बन आरोग्य मंदिर, 600 बेड का अस्पताल : आरती सिंह राव

हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि प्रदेश सरकार गुरुग्राम सहित पूरे हरियाणा में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए तेजी से कार्य कर रही है। गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा के आवास पर आयोजित 'चाय...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
फोटो कैप्शन: गुरुग्राम में विधायक मुकेश शर्मा के स्वागत समारोह में स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव। साथ में विधायक मुकेश शर्मा और बिमला चौधरी। चित्र: हप्र।
Advertisement

हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि प्रदेश सरकार गुरुग्राम सहित पूरे हरियाणा में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए तेजी से कार्य कर रही है। गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा के आवास पर आयोजित 'चाय पर चर्चा' कार्यक्रम में उन्होंने बताया कि गुरुग्राम में 30 अर्बन आरोग्य मंदिर पीपीपी मोड पर शुरू किए जाएंगे।

 ये केंद्र मोहल्ला क्लीनिक की तर्ज पर कार्य करेंगे, जहां लोगों को डॉक्टर परामर्श, प्राथमिक उपचार और आवश्यक दवाइयों की सुविधा मिलेगी। आरती सिंह राव ने बताया कि गुरुग्राम के नए सिविल अस्पताल की फाइल अंतिम चरण में है और मंजूरी मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

Advertisement

पहले चरण में 400 बेड की सुविधा : आरती सिंह राव

उन्होंने कहा कि अस्पताल को 600 बेड क्षमता के हिसाब से विकसित करने की योजना है। पहले चरण में 400 बेड की सुविधा तैयार की जाएगी, जिसे भविष्य में बढ़ाया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह लंबे समय से गुरुग्राम में आधुनिक अस्पताल की मांग उठा रहे थे और अब इस परियोजना को प्राथमिकता दी गई है।

Advertisement

आरती सिंह राव ने कहा कि सरकार ने घनी आबादी वाले क्षेत्र की जरूरतों को देखते हुए मौजूदा स्थान पर ही अस्पताल विकसित करने का निर्णय लिया है। उन्होंने निकाय चुनावों में भाजपा की जीत को विकास कार्यों पर जनता की मुहर बताया।

संसाधनों के उपयोग पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश के अनुरूप जरूरत के अनुसार ही सरकारी संसाधनों का उपयोग होना चाहिए। उन्होंने कहा कि ईंधन बचत और प्रदूषण नियंत्रण के लिए जिम्मेदारीपूर्ण रवैया जरूरी है।

कार्यक्रम में विधायक मुकेश शर्मा ने केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में गुरुग्राम में हो रहे विकास कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर पटौदी विधायक बिमला चौधरी, मेयर राजरानी मल्होत्रा, डॉ. इंद्रजीत यादव सहित भाजपा पदाधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने गुरुग्राम में करीब 2.86 करोड़ रुपये की स्वास्थ्य परियोजनाएं की जनता को समर्पित

Advertisement
×