24 लाख से 3 गलियों का होगा निर्माण, विधायक देवेंद्र कादियान ने किया शिलान्यास
गन्नौर (सोनीपत में विधायक देवेंद्र कादियान ने वार्ड-6 स्थित हिंदू स्कूल के समीप करीब 24 लाख रुपये की लागत से बनने वाली 3 गलियों के निर्माण कार्य का विधिवत नारियल तोडक़र शिलान्यास किया। ये गलियों इंटरलॉर्किंग टाइल्स से बनाई जाएगी।...
गन्नौर (सोनीपत में विधायक देवेंद्र कादियान ने वार्ड-6 स्थित हिंदू स्कूल के समीप करीब 24 लाख रुपये की लागत से बनने वाली 3 गलियों के निर्माण कार्य का विधिवत नारियल तोडक़र शिलान्यास किया। ये गलियों इंटरलॉर्किंग टाइल्स से बनाई जाएगी। इस दौरान लोगों ने विधायक के सामने अपनी समस्याओं को रखा। विधायक ने मौके पर ही मौजूद अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए।
विधायक कादियान ने कहा कि वार्ड-6 की इन गलियों की हालत काफी समय से खस्ता थी। करीब 24 लाख के बजट से अब यहां इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाई जाएगी। गली का निर्माण होने पर स्थानीय व राहगीरों को काफी सहूलियत मिलेगी।
कादियान ने कहा कि सरकार के सहयोग से गन्नौर एक मॉडल शहर बनाने की दिशा में काम कर रहे है। विकास कार्यों के लिए बजट की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।
इस अवसर पर वार्ड पार्षद अजय सरोहा, पार्षद दिनेश अदलखा, पार्षद वरुण जैन, पूर्व पार्षद अंकित मल्होत्रा, हरीश मदान, सुभाष रोहिल्ला, ब्लॉक समिति चेयरमैन अनिल कुमार आदि भी मौजूद रहे।
अंतर्राष्ट्रीय बागवानी मंडी से चमकेगा गन्नौर का नाम : विधायक देवेंद्र कादियान
विधायक देवेंद्र कादियान ने किया मंडी का दौरा
नयी अनाज मंडी में अब तक 45 हजार क्विंटल से अधिक गेहूं पहुंच चुका है। हालांकि, नमी और अन्य तकनीकी कारणों के चलते खरीद प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। इसी कड़ी में बृहस्पतिवार को विधायक कादियान ने मंडी में पहुंचकर किसानों और आढ़तियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने मार्केट कमेटी कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक भी की।
उनके साथ एसडीएम प्रवेश कादियान, डीएफसी विंशल सहरावत, हैफेड के डीएम उमाकांत, मार्केट कमेटी सचिव शिव कुमार राठी और मंडी प्रधान सुरेंद्र गोयल सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को संस्कारवान भी बनाएं : विधायक देवेंद्र कादियान

