आग से 3 एकड़ सरसों की फसल जलकर राख, किसान को भारी नुकसान
बावल क्षेत्र के गांव रसियावास में शुक्रवार रात एक किसान के खेत में रखी सरसों की फसल में अचानक आग लग गई, जिससे करीब 3 एकड़ फसल जलकर राख हो गई। घटना से किसान को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।...
Advertisement
बावल क्षेत्र के गांव रसियावास में शुक्रवार रात एक किसान के खेत में रखी सरसों की फसल में अचानक आग लग गई, जिससे करीब 3 एकड़ फसल जलकर राख हो गई। घटना से किसान को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।
जानकारी के अनुसार, गांव रसियावास निवासी किसान ओमबीर को रात के समय पड़ोसियों ने फोन कर सूचना दी कि उसके खेत में आग लगी हुई है। सूचना मिलते ही वह तुरंत मौके पर पहुंचा और दमकल विभाग को इसकी जानकारी दी।
Advertisement
दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पूरी सरसों की फसल जलकर नष्ट हो चुकी थी। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।
Advertisement
किसान ओमबीर ने बताया कि उसकी मेहनत की पूरी फसल इस हादसे में बर्बाद हो गई, जिससे उसे भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। प्रशासन से मुआवजे की मांग की जा रही है।
Advertisement
×

