Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

मिशन बुनियाद लेवल-2 परीक्षा में महेंद्रगढ़ के 257 विद्यार्थी सफल, अब देंगे लेवल-3 की परीक्षा

नारनौल में मिशन बुनियाद लेवल-2 परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इसमें महेंद्रगढ़ जिले के कुल 257 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की है, जिनमें 119 छात्र और 138 छात्राएं शामिल हैं। अब ये सभी विद्यार्थी मिशन बुनियाद...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

नारनौल में मिशन बुनियाद लेवल-2 परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इसमें महेंद्रगढ़ जिले के कुल 257 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की है, जिनमें 119 छात्र और 138 छात्राएं शामिल हैं। अब ये सभी विद्यार्थी मिशन बुनियाद लेवल-3 की परीक्षा में भाग लेंगे। जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नारनौल से पार्थिव सैनी; राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मुसनोता से अलीशा खान; राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पथरवा से अनंत तथा राजकीय कन्या उच्च विद्यालय, खेड़ी से रियांशी ने टॉप-3 में स्थान प्राप्त किया।

इसके अलावा राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नारनौल और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, खेड़ी तलवाना से सर्वाधिक 9-9 विद्यार्थियों का चयन मिशन बुनियाद लेवल-3 की परीक्षा के लिए हुआ है।

Advertisement

सरकार ने 2022 में की मिशन बुनियाद लेवल-2 की शुरूआत

उल्लेखनीय है कि हरियाणा सरकार और विकल्प फाउंडेशन द्वारा संचालित मिशन बुनियाद कार्यक्रम की शुरुआत वर्ष 2022 में की गई थी। वर्तमान में पूरे हरियाणा में शिक्षा विभाग के अंतर्गत इस योजना के तहत 9वीं और 10वीं कक्षा के 5000 से अधिक विद्यार्थी 103 केंद्रों पर संचालित कुल 206 कक्षा-केंद्रों में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।

Advertisement

मिशन बुनियाद के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए एक विशेष डिजिटल प्लेटफॉर्म भी विकसित किया गया है, जिसका उद्देश्य छात्रों में सकारात्मक, स्वतंत्र और प्रतिस्पर्धात्मक भावना को प्रोत्साहित करना है। महेंद्रगढ़ जिले में मिशन बुनियाद के चार केंद्र—राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, महेंद्रगढ़; नारनौल; अटेली और कनीना—में संचालित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को निःशुल्क वर्दी, पाठ्यपुस्तकें, टैबलेट तथा बुनियाद केंद्र तक आने-जाने के लिए भत्ता भी प्रदान किया जाता है।

जिला विज्ञान विशेषज्ञ रविंद्र कुमार ने बताया कि लेवल-2 में चयनित विद्यार्थियों के लिए लेवल-3 की परीक्षा मार्च 2026 में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में गणित विषय के वर्णनात्मक प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनसे विद्यार्थियों की तार्किक क्षमता और अवधारणात्मक समझ का आकलन किया जाएगा। लेवल-3 परीक्षा और ओरिएंटेशन कार्यक्रम जिला स्तर पर आयोजित किए जाएंगे। इसमें सफल विद्यार्थी सत्र 2026-28 के लिए अंतिम रूप से मिशन बुनियाद कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे और मई 2026 के प्रथम सप्ताह से कक्षाएं प्रारंभ होंगी।

जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. विश्वेश्वर ने बताया कि मिशन बुनियाद लेवल-2 का परिणाम जारी कर दिया गया है, जिसे खंड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से सभी विद्यालयों के साथ साझा किया जा चुका है। साथ ही विभाग द्वारा जारी लिंक के माध्यम से विद्यालय अपने विद्यार्थियों का परिणाम देख सकते हैं।

Advertisement
×