Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

गेहूं के एमएसपी में 25 रुपये की बढ़ोतरी मात्र खानापूर्ति : महावीर चौहान

गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में मात्र 25 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी को लेकर इनेलो के पूर्व प्रदेश सचिव एवं किसान नेता महावीर चौहान ने सरकार पर तीखा हमला बोला है। महावीर चौहान ने शनिवार को न्यू कॉलोनी...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
पलवल में शनिवार को पत्रकार वार्ता में मौजूद इनेलो के पूर्व प्रदेश सचिव महावीर चौहान, जवाहर डागर, महिला जिलाध्यक्ष सुनीता, बच्चू तेवतिया और अन्य लोग। -हप्र
Advertisement

गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में मात्र 25 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी को लेकर इनेलो के पूर्व प्रदेश सचिव एवं किसान नेता महावीर चौहान ने सरकार पर तीखा हमला बोला है। महावीर चौहान ने शनिवार को न्यू कॉलोनी स्थित अपने कार्यालय पर पत्रकार वार्ता को संबोधित किया और कहा कि किसान की लागत बढ़ रही है, डीजल, खाद, बीज, कीटनाशक, मजदूरी और कृषि उपकरण महंगे हो चुके हैं, लेकिन सरकार किसान की फसल का भाव बढ़ाने के नाम पर महज 25 रुपये की खानापूर्ति कर रही है। जिस किसान के दम पर देश का अन्न भंडार भरता है, उसी किसान को उसकी फसल का उचित मूल्य देने में सरकार के हाथ कांप रहे हैं। यह बढ़ोतरी किसानों की बढ़ती लागत के सामने ऊंट के मुंह में जीरे के समान है। किसान को मंडी में अपनी फसल का पूरा और लाभकारी भाव चाहिए। इस अवसर पर इनेलो किसान सैल के जिलाध्यक्ष जवाहर डागर, पूर्व प्रदेश प्रचार सचिव बच्चू सिंह तेवतिया, महिला जिलाध्यक्ष सुनीता मरौली, सुनील रजौलका व महावीर डागर, संगीत चौधरी मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement
×