Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

गुरुग्राम में बरसात के पानी में कार्स 24 ने चलाई नाव, पुलिस ने काटा 50 हजार का चालान

गुरुग्राम में जलभराव पर तंज कसने के लिए सडक़ पर उतारी थी ब्रांडेड नाव

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

शहर में बरसाती पानी में कार्स 24 को जलभराव पर तंज कसने के लिए नाव चलाना महंगा पड़ गया। पुलिस ने इस पर 50 हजार रुपये का चालान काट दिया। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने मंगलवार को बताया कि यातायात पुलिस की ओर से नाव को भी जब्त कर लिया गया है।

ऑनलाइन कारों खरीदने, बेचने का काम करने वाली कंपनी कार्स 24 की ओर से शहर की सडक़ों पर पानी भरने में अपनी ब्रांडेड नीली नाव उतार दी। ऐसा करने के पीछे की मंशा जाहिर करते हुए कंपनी की ब्रांड और कम्युनिकेशंस हेड प्राची शर्मा की लिंक्डइन पोस्ट की।

Advertisement

प्राची ने बताया कि शनिवार को कंपनी ने गुरुग्राम की सड़कों पर जलभराव और प्रशासन की कथित विफलता पर मजाक करने के लिए कार्स 24 ब्रांड वाली नाव पानी में उतारी थी। नाव की तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि जलभराव के लिए जिम्मेदार व्यक्ति का भी चालान काटा जाना चाहिए। प्राची के अनुसार नाव पानी में उतारने के कुछ ही मिनटों बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई।

Advertisement

पुलिस ने नाव को अपने कब्जे में ले लिया और नाव का 50 हजार रुपये का चालान काट दिया। प्राची शर्मा ने अपनी पोस्ट में भी लिखा कि-पिछले हफ्ते गुड़गांव में कानून तोड़ने की हमें यही कीमत चुकानी पड़ी। बारिश में मजाक के तौर पर नाव उतारी थी। चालान कुछ ही सेकंड में आ गया। प्राची ने आगे कहा कि बाढ़ तो सालों से आ रही है, लेकिन इसकी कीमत कभी किसी को नहीं चुकानी पड़ी।

बाद में हालात इतने खराब हो गए कि लोग घर पहुंचने के लिए उसी नाव में बैठने लगे। पानी पार करने का यही सबसे तेज तरीका बन गया था। इस मामले में एसीपी यातायात सत्यपाल ने कहा कि उनके संज्ञान में यह मामला नहीं आया है।

Advertisement
×